1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Nikita Singhania Arrested: अतुल की पत्नी निकिता गुरुग्राम से अरेस्ट; सास और साला प्रयागराज में पकड़े गए

Nikita Singhania Arrested: अतुल की पत्नी निकिता गुरुग्राम से अरेस्ट; सास और साला प्रयागराज में पकड़े गए

Nikita Singhania Arrested: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों समेत कुल चार लोग अतुल को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Nikita Singhania Arrested: बेंगलुरु में इंजीनियर अतुल सुभाष के सुसाइड केस में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साले अनुराग सिंघानिया गिरफ्तार कर लिया गया है। इन तीनों समेत कुल चार लोग अतुल को सुसाइड के लिए उकसाने के मामले में आरोपी हैं। बेंगलुरु पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

पढ़ें :- UP SI EXAM: 'अवसर के अनुसार बदल जाने वाले' विकल्प में 'पंडित' शब्द का इस्तेमाल, डिप्टी सीएम ने जताई कड़ी आपत्ति

डीसीपी व्हाइट फील्ड डिवीजन (बेंगलुरु) शिवकुमार ने बताया कि अतुल सुभाष सुसाइड केस में आरोपी निकिता सिंघानिया को हरियाणा के गुरुग्राम से अरेस्ट किया गया है, जबकि आरोपी निशा सिंघानिया और अनुराग सिंघानिया को प्रयागराज से अरेस्ट किया गया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। इससे पहले शनिवार को सभी आरोपियों ने गिरफ्तारी से बचने के लिए इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत अर्जी दाखिल की थी।

क्या है पूरा मामला

मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले अतुल सुभाष बीते सोमवार को बेंगलुरु में मराठाहल्ली के मुन्नेकोलालू स्थित अपने घर में मृत पाए गए। यह खौफनाक कदम उठाने से पहले अतुल ने एक 80 मिनट का वीडियो और 24 पन्नों के सुसाइड नोट के जरिए अपनी पत्नी निकिता सिंघानिया और ससुराल वालों पर उन्हें और उनके परिजनों को कानून का गलत तरीके से इस्तेमाल करके प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने इसे ही सुसाइड की वजह बताया। बेंगलुरु पुलिस को उनके कमरे में एक तख्ती भी लटकी मिली है, जिसमें लिखा था कि ‘न्याय मिलना बाकी है’।

मृतक अतुल सुभाष के भाई बिकास कुमार की शिकायत पर बेंगलुरू की मराठाहल्ली पुलिस ने पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया, पत्नी के भाई अनुराग संघानिया और चाचा सुशील सिंघानिया के खिलाफ BNS की धारा 108 और 3(5) के तहत एफ़आईआर दर्ज की है। पुलिस ने इस मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कहते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, बेंगलुरु की एक निजी कंपनी में काम करने वाले अतुल सुभाष ने अपना 24 पन्नों का सुसाइड नोट छोड़ा था, जिसमें उन्होंने शादी के बाद जारी तनाव और उनके खिलाफ दर्ज कई मामलों का उल्लेख किया है।

पढ़ें :- LPG पर मिलेगी बड़ी राहत: शिवालिक और नंदा लेकर आ रहे 92700 मीट्रिक टन गैस

अतुल ने सुसाइड नोट में जिक्र किया कि कैसे उनकी पत्नी निकिता सिंघानिया और उनके ससुराल वालों ने उन्हें और उनके माता-पिता व भाई को कानून का गलत इस्तेमाल करके प्रताड़ित किया। अतुल ने सुसाइड करने से पहले डेढ़ घंटे का एक वीडियो भी बनाया, जिसमें उन्होंने उन सभी परिस्थितियों का जिक्र किया। पुलिस ने बताया कि अतुल का शव मंजूनाथ लेआउट क्षेत्र में स्थित उनके आवास पर फंदे से लटका मिला। इस मामले में केस दर्ज होने के बाद अतुल की पत्नी निकिता सिंघानिया, सास निशा सिंघानिया और साला अनुराग सिंघानिया फरार थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...