1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. रूस-यूक्रेन युद्ध में कूदा नॉर्थ कोरिया; किम जोंग उन ने भेज दी अपनी सेना

रूस-यूक्रेन युद्ध में कूदा नॉर्थ कोरिया; किम जोंग उन ने भेज दी अपनी सेना

North Korea joins Russia-Ukraine war: रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध में अब नॉर्थ कोरिया भी कूद पड़ा है। इस युद्ध में नॉर्थ कोरियन सैनिक रूस की तरफ से लड़ रहे हैं। यह दावा साउथ कोरिया की मीडिया रिपोर्ट्स में किया गया है। दावा यह भी किया जा रहा है कि कम से कम 1500 नॉर्थ कोरियन सैनिक रूस पहुंच चुके हैं। इसके बाद 12 हजार सैनिकों को रूस पहुंचेंगे।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Maha Shivaratri 2026 : काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान के साथ गणेश पूजन से महाशिवरात्रि पर्व का उत्सव प्रारंभ, 13 फरवरी को बाबा को लगेगी हल्दी

नॉर्थ कोरिया के रूस-यूक्रेन युद्ध में क्षमाइल होने पर साउथ कोरिया के राष्ट्रपति यून सुक येओल ने चिंता जतायी है। राष्ट्रपति यून सुक येओल ने नेशनल इंटेलिजेंस सर्विसेज की बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को चेतावनी देते हुए कहा है कि नॉर्थ कोरिया का यह कदम बेहद खतरनाक साबित हो सकता है। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर यूक्रेन के संपर्क में हैं और एआई का इस्तेमाल करके नॉर्थ कोरिया के अधिकारियों को पहचानने का प्रयास किया जा रहा है।

साउथ कोरिया के राष्ट्रपति ने दावा किया है कि नॉर्थ कोरिया के अधिकारी यूक्रेन के दोनेत्स्क में मौजूद हैं और रूस की तरफ से वह मिसाइल फायर करने में मदद कर रहे हैं। इससे पहले यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने भी दावा किया था कि 10 हजार नॉर्थ कोरियन सैनिक रूस के लिए युद्ध लड़ सकते हैं। एक एजेंसी ने पुष्टि की है कि नॉर्थ कोरिया ने हथियार भेजने के बाद अब सैनिक भी भेजने शुरू कर दिए हैं। इससे पहले उसने बलिस्टिक मिसाइल, एंटी टैंक रॉकेट और 13 हजार से ज्यादा कंटेनर रूस के सप्लाई किए थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...