HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. TGT शिक्षकों की भर्ती के लिए यहां जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन शुरू होगा आवेदन

TGT शिक्षकों की भर्ती के लिए यहां जारी हुआ नोटिफिकेशन, इस दिन शुरू होगा आवेदन

दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से टीजीटी टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 5807 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को डीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल- dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: दिल्ली सबोर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड की तरफ से टीजीटी टीचर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी हुई है। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, 5807 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इसमें अप्लाई करने के लिए अभ्यर्थियों को डीएसएसएसबी के आधिकारिक पोर्टल- dsssb.delhi.gov.in पर जाना होगा। हालांकि, बोर्ड की तरफ से परीक्षा की तारीखों का ऐलान नहीं किया गया है। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन पदों पर अप्लाई करना चाहते हैं वह आधिकारिक पोर्टल dsssb.delhi.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं।

पढ़ें :- Gujarat High Court Recruitment: गुजरात हाई कोर्ट ने निकाली कई पोस्ट पर भर्ती, ये कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

महत्वपूर्ण तिथियां

आवेदन करने की आरभिंक दिनांक: 4 जून 2021
आवेदन करने की आखिरी दिनांक: 3 जुलाई 2021

पदों का विवरण

दिल्ली टीजीटी शिक्षकों की कुल 5807 पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें टीजीटी बंगाली के लिए एक पद, टीजीटी इंग्लिश के लिए पुरुष में 1029 तथा महिला में 961 पदों पर भर्तियां होंगी। वही टीजीटी उर्दू के लिए पुरुष श्रेणी में 346 सीटें और महिला श्रेणी में 571 सीटें तय की गई है। टीजीटी संस्कृत में पुरुष में 866 और महिला में 1156 सीटें निर्धीरत हुई हैं।

इसके अतिरिक्त टीजीटी पंजाबी में महिलाओं के लिए 492 और पुरुषों के लिए 382 सीटें तय हुई हैं। पोर्टल पर उपलब्ध नोटिफिकेशन में भर्ती की पूरी जानकारी हासिल कर सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता

इसमें आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी या संस्थान से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त एजुकेशन ट्रेनिंग में डिप्लोमा होना जरुरी है। साथ ही अभ्यर्थियों को सीटीईटी परीक्षा पास होना चाहिए। योग्यता और आयु सीमा की पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन चेक करें।

पढ़ें :- 03 june ka Itihas: ये हैं आज के दिन की प्रमुख ऐतिहासिक घटनाएं

आधिकारिक नोटिफिकेशन के लिए यहां क्लिक करें

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...