1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. सरकार में रहते हुए लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे…शपथ लेने से पहले बोले ओडिशा के सीएम मोहन माझी

सरकार में रहते हुए लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे…शपथ लेने से पहले बोले ओडिशा के सीएम मोहन माझी

ओडिशा में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार के शपथ समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज ही ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) शपथ लेंगे। उनके साथ ही डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Oath Ceremony: ओडिशा में अब भाजपा की सरकार बनने जा रही है। भाजपा सरकार के शपथ समारोह की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। आज ही ओडिशा के मुख्यमंत्री के रूप में क्योंझर से विधायक मोहन चरण माझी (Mohan Charan Majhi) शपथ लेंगे। उनके साथ ही डिप्टी सीएम के रूप में केवी सिंह देव और प्रवती परिदा भी शपथ लेंगे। इस शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) समेत बीजेपी के दिग्गज नेता शामिल हो सकते हैं। शपथ समारोह आज शाम पांच बजे होगा।

पढ़ें :- भाजपा की आंधी को हितेंद्र ठाकुर ने रोका, BVA ने 71 सीटों पर जीत के साथ प्रचंड बहुमत हासिल कर फतह किया किला

इस मौके पर मोहन चरण माझी ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि, नई सरकार आज शपथ लेगी। शपथ लेने के बाद पहला काम ओडिशा की अस्मिता की रक्षा करना होगा…जो नई सरकार आ रही है, मोदी जी की जो गारंटी है उसे सरकार में रहते हुए लोगों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे।

मंगलवार को भाजपा विधायक दल की बैठक हुई। इस बैठक में मोहन माझी को विधायक दल का नेता चुना गया। भाजपा ने वरिष्ठ पार्टी नेता राजनाथ सिंह और भूपेंद्र यादव को ओडिशा में विधायक दल के नेता के चुनाव के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद आज मोहन माझी मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने के बाद भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी जाएंगे।

बता दें कि, चार बार एक ही विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल करने वाले माझी पर इस बार भाजपा ने उन पर भरोसा जताया है और ओडिशा का मुख्यमंत्री नियुक्त किया है। ओडिशा विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में बीजू जनता दल के विजयरथ को रोका और बड़ी जीत दर्ज की। 147 में से 78 सीटों पर भाजपा ने जीत हासिल की। पार्टी ने मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित किए बिना पीएम मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ा था। उधर, बीजू जनता दल को 51 सीटों पर जीत हासिल हुई।

पढ़ें :- बीएमसी में भाजपा की बड़ी जीत, अमित शाह बोले-जनता का विश्वास सिर्फ और सिर्फ पीएम मोदी जी के नेतृत्व वाली NDA की विकासनीति पर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...