1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. ODI World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रन का लक्ष्य, विराट-श्रेयस ने लगाए शतक

ODI World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को दिया 398 रन का लक्ष्य, विराट-श्रेयस ने लगाए शतक

वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत चल रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरूआत दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही भारत ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। वहीं, अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रन बनाने होंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

ODI World Cup 2023: वनडे विश्व कप के पहले सेमीफाइनल में आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच भिड़ंत चल रही है। इस मैच में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने टीम को तूफानी शुरूआत दिलाई। इसके बाद विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने तूफानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। इसके साथ ही भारत ने 50 ओवर में चार विकेट खोकर 397 रन बनाए। वहीं, अब न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रन बनाने होंगे।

पढ़ें :- India T20 World Cup Squad Announced : टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का ऐलान, इन खिलाड़ियों की चमकी किस्मत

भारत का पहला विकेट रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित शर्मा 29 गेंद में 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद विराट कोहली 113 गेंद में 117 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद तीसरा विकेट श्रेयस अय्यर के रूप में गिरा। अय्यर 70 गेंद में 105 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इसके बाद सूर्यकुमार यादव एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। वहीं, शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए और लोकेश राहुल ने 39 रन का योगदान दिया। न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने तीन और ट्रेंट बोल्ट ने एक विकेट लिया।

दोनों टीमें प्लेइंग इलेवन
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

न्यूजीलैंड: डेवोन कॉन्वे, रचिन रवींद्र, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, मार्क चैपमैन, ग्लेन फिलिप्स, टॉम लाथम (विकेटकीपर), मिचेल सैंटनर, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन, ट्रेंट बोल्ट।

पढ़ें :- दो खिलाड़ियों पर अटका टी20 वर्ल्ड कप टीम का ऐलान; दुविधा में पड़े भारत के चयनकर्ता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...