1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Odisha News: आखिर नब किशोर दास को क्यों मारी गई गोली? शुरूआती जांच में सामने आई ये वजह

Odisha News: आखिर नब किशोर दास को क्यों मारी गई गोली? शुरूआती जांच में सामने आई ये वजह

स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Nab Kishore Das) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान उनको 4-5 गोलियां लगी हैं। गोली लगने से वो खून से लथपथ होकर गिर गए। इस घटना के बाद आनन—फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Odisha News: ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Health Minister Nab Kishore Das) को गोली मार दी गई। स्वास्थ्य मंत्री को गोली लगने के बाद उन्हें आनन—फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हमलावारों में पुलिसकर्मी शामिल थे। इस घटना के बाद ओडिशा की राजनीति में हड़कंप मच गया। अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि आखिर नब किशोर दास को गोली क्यों मारी गई?

पढ़ें :- Naba Kishor Das Attack Update: गोली लगने से घायल ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री की मौत, ASI ने मारी थी गोली

चार से पांच गोली लगी
बता दें कि, स्वास्थ्य मंत्री नब किशोर दास (Nab Kishore Das) पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। इस दौरान उनको 4-5 गोलियां लगी हैं। गोली लगने से वो खून से लथपथ होकर गिर गए। इस घटना के बाद आनन—फानन में उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानिए कौन हैं नब किशोर दास? 
नब किशोर दास (Nab Kishore Das)  ओडिशा के झारसुखड़ा जिले के काफी प्रभावशाली नेता हैं। पहले नब किशोर दास ​कांग्रेस के टिकट पर चुनावी मैदान में उतरे थे और चुनाव भी जीते थे। हालांकि, बाद में वो बीजू जनता दल में शामिल हो गए थे। नवीन पटनायक ने उन्हें अपनी सरकार में स्वास्थ्य विभाग जैसा भारी-भरकम विभाग सौंपा है।

एक करोड़ का सोना दान करने के बाद आए सुर्खियों में
बता दें कि, बीजू जनता दला के नेता नब किशोर दास (Nab Kishore Das)  उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने महाराष्ट्र के एक मंदिर में एक करोड़ रुपये से अधिक का सोने का कलश दान किया था। नब दास ने महाराष्ट्र के शनि शिंगणापुर मंदिर को 1.7 किलोग्राम सोने और 5 किलोग्राम चांदी से बने कलश दान किए थे, जो देश के प्रसिद्ध शनि मंदिरों में से एक है।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...