HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Odisha Train Accident : रेल मंत्री बोले- हादसे के जिम्मेदार लोगों की कर ली गई है पहचान, इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Odisha Train Accident : रेल मंत्री बोले- हादसे के जिम्मेदार लोगों की कर ली गई है पहचान, इनके खिलाफ होगी सख्त कार्रवाई

Odisha Train Accident : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने लगातार दूसरे दिन ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन हादसे की वजह के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Odisha Train Accident : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav) ने लगातार दूसरे दिन ओडिशा के बालासोर ट्रेन दुर्घटनास्थल पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ट्रेन हादसे की वजह के बारे में भी बताया। उन्होंने बताया कि रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है। हादसे के कारण का पता लग गया है। इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान भी कर ली गई है। रेल मंत्री ने खुलासा किया कि इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking)  में बदलाव के कारण यह दुर्घटना हुई है।

पढ़ें :- Viral Video: रेलवे कर्मचारियों ने ट्रेन में धक्का लगाकर पहुंचाया स्टेशन

उन्होंने कहा कि कल प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए निर्देशों पर तेजी से काम चल रहा है। कल रात एक ट्रैक काम लगभग पूरा हो गया। आज एक ट्रैक की पूरी मरम्मत करने की कोशिश रहेगी। सभी डिब्बों को हटा दिया गया है। शवों को निकाल लिया गया है। कार्य तेजी से चल रहा है। कोशिश है कि बुधवार की सुबह तक सामान्य रूट चालू हो जाए। रेल मंत्री के साथ केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan) भी मरम्मत कार्य को देखने के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं।

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav)  ने कहा कि इस हादसे का ‘कवच’ से कोई लेना-देना नहीं है। कारण वह नहीं है जो ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने कल कहा था। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking) में बदलाव के कारण यह घटना हुई। रेलवे सुरक्षा आयुक्त ने मामले की जांच की है और जांच रिपोर्ट आने दें। लेकिन हमने घटना के कारण और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान कर ली है। इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग (Electronic Interlocking)  में बदलाव के कारण ऐसा हुआ। अभी हमारा फोकस बहाली पर है।

धर्मेंद्र प्रधान बोले- हादसे के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Railway Minister Ashwini Vaishnav)  और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Union Minister Dharmendra Pradhan)  ओडिशा के बालासोर में चल रहे रेलवे ट्रैक की मरम्मत काम को देखने के लिए दुर्घटना स्थल पर मौजूद हैं। धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan)  ने कहा कि जितनी जल्दी हो सके सामान्य स्थिति बहाल करना हमारी जिम्मेदारी है। बहाली का काम चल रहा है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) मुफ्त ट्रेनें चला रहा है और रसद की सुविधा भी दी जा रही है। मरने वालों की संख्या 270 को पार कर गई है। इसके कारणों की जांच की जा रही है। हम इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

पढ़ें :- Viral Video: टीटीई की शर्मनाक करतूत, यात्री को बुरी तरह से पीटा, देखिए वीडियो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...