1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. Oman coast oil tanker overturned : ओमान के तट पर डूबा तेल टैंकर , चालक दल में शामिल 13 भारतीय लापता

Oman coast oil tanker overturned : ओमान के तट पर डूबा तेल टैंकर , चालक दल में शामिल 13 भारतीय लापता

ओमान के तट पर तेल के एक टैंकर के पलटने के चलते चालक दल के कुल 16 सदस्य लापता हो गए हैं जिसमें भारत के 13 और श्रीलंका के 3 लोग शामिल हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Oman coast oil tanker overturned : ओमान के तट पर तेल के एक टैंकर के पलटने के चलते चालक दल के कुल 16 सदस्य लापता हो गए हैं जिसमें भारत के 13 और श्रीलंका के 3 लोग शामिल हैं। खबरों के अनुसार, ओमान के समुद्री सुरक्षा केंद्र ने X पर बताया कि इस टैंकर पर पूर्वी अफ्रीकी देश कॉमोरोस का झंडा लगा हुआ था और तलाशी अभियान जारी है।

पढ़ें :- Ayodhya Deepotsav 2026 : सीएम योगी बोले- जिन लोगों ने राम को अपमानित किया वह अयोध्या आना चाहते हैं, वो पहले संतों से माफी मांग लें

ओमान के दक्षिण-पश्चिमी तट पर स्थित दुक़म बंदरगाह, देश की तेल और गैस खनन परियोजनाओं के लिए एक महत्वपूर्ण केंद्र है। राज्य का सबसे बड़ा एकल आर्थिक उद्यम दुक़म का विशाल औद्योगिक क्षेत्र है जिसमें एक बड़ी रिफाइनरी शामिल है।

यह 2007 में बनाया गया 117 मीटर लंबा तेल उत्पाद टैंकर है। इन छोटे टैंकरों का इस्तेमाल आम तौर पर छोटी यात्राओं के लिए किया जाता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...