1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. OMG: इस जगह लगता है दुल्हनों का बाजार, खूबसूरती के हिसाब से होती है इनकी कीमत

OMG: इस जगह लगता है दुल्हनों का बाजार, खूबसूरती के हिसाब से होती है इनकी कीमत

इस बाजार में दुल्हनों की दुल्हों के सामने परेड कराई जाती है और फिर उनकी कीमत लगाई जाती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टे के अनुसार स्थानीय स्तर पर इसे जिप्सी दुल्हन बाजार के नाम से जाना जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

अब तक आपने फल, सब्जी और कपड़ों की मार्केट के बारे में सुना होगा। पर आज हम जिस मार्केट के बारे में बताने जा रहे हैं सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। दरअसल, हम जिस मार्केट की बात कर रहे हैं उस मार्केट में दुल्हनों का बाजार सजता है। यहां दुल्हनों को बेचा और खरीदा जाता है।

पढ़ें :- चुनाव में जीत की भविष्यवाणी बता रहा था तोता, पुलिस ने ज्योतिष को किया गिरफ्तार

जिप्सी दुल्हन बाजार के नाम से जाना जाता है

यह बाजार बुल्गारिया के स्टारा जगोरा में, हर वसंत में लगता है। इस बाजार में दुल्हनों की दुल्हों के सामने परेड कराई जाती है और फिर उनकी कीमत लगाई जाती है। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्टे के अनुसार स्थानीय स्तर पर इसे जिप्सी दुल्हन बाजार के नाम से जाना जाता है।

यह बाजार ऑर्थोडॉक्स क्रिश्चियन लेंट के पहले शनिवार को लगती है। कलैदजी रोमा कबीला इस मेले का आयोजन करता है। कबीले में यह परंपरा सदियों से चली आ रही है। यह कबीला दरअसल रोमा लोगों का एक उपसमूह जिसे पूरे यूरोप में निरंतर पूर्वाग्रह और बहिष्कार का सामना पड़ा है।

16 से 20 साल की उम्र के बीच अपनी बेटियों की शादी कर देते हैं

पढ़ें :- OMG: वेस्टर्न कमोड, मक्खी, कॉकरोच और गंदे कीड़ों के बीच पानी के बताशे, वायरल हो रहा है वीडियो

मेले में कलैदजी कबीले के लोग दुल्हन की कीमत चर्चा में उलझे रहते है जिसका नतीजा आमतौर पर विवाह होता है। इस बाजार में लड़कियों की कीमत उनकी खूबसूरती के हिसाब से तय होता है। कलैदजी लोग आमतौर पर 16 से 20 साल की उम्र के बीच अपनी बेटियों की शादी कर देते हैं और आठवीं कक्षा तक उन्हें स्कूल से निकाल देते हैं। शिक्षा को प्राथमिकता नहीं दी जाती है। पांच बल्गेरियाई रोमा महिलाओं में से एक निरक्षर है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...