1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM मोदी का बड़ा ऐलान, इंडिया गेट पर स्थापित होगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

PM मोदी का बड़ा ऐलान, इंडिया गेट पर स्थापित होगी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा

इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि, इंटिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी।

By प्रिया सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। इंडिया गेट के अमर जवान ज्योति को लेकर जारी विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि, इंटिया गेट पर महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर उनकी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। पीएम मोदी ने ऐलान करते हुए कहा कि, मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि ग्रेनाइट से बनी यह प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित की जाएगी। यह उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा। यह जानकारी प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट के जरिए दी है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

बता दें कि, इंडिया गेट पर बने अमर जवान ज्योति की मशाल की लौ आज से बंद हो जाएगी। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में इस मशाल को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की लौ में मिला दिया जाएगा।  ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती पर ग्रेनाइट से बनी एक प्रतिमा इंडिया गेट पर स्थापित करने का ऐलान किया है। इसकी जानकारी खुद पीएम ने एक ट्वीट के जरिए दिया है। ग्रेनाइट से बनी प्रतीमा को बनने में थोड़ा समय लगेगा। तब तक उस जगह पर होलीग्राम प्रतीमा स्थापित किया जाएगा।  प्रधानमंत्री ने कहा कि यह प्रतीमा उनके प्रति भारत के ऋणी होने का प्रतीक होगा।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

 

 

पढ़ें :- मध्य प्रदेश विकास तभी आया जब कांग्रेस गई और भाजपा आई : पीएम मोदी

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...