1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. Oscar Awards 2024 : न्यूड होकर स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना, टीम ने दौड़कर ढका शरीर, जानें पूरा मामला

Oscar Awards 2024 : न्यूड होकर स्टेज पर पहुंचे जॉन सीना, टीम ने दौड़कर ढका शरीर, जानें पूरा मामला

Oscar Awards 2024 : लॉस एंजिलिस (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में 11 मार्च को 96वें ऑस्कर अवॉर्ड (96th Oscar Awards ) का ऐलान हो गया है। सेरेमनी में ओपेनहाइमर (Oppenheimer) ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए है। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर (Killian Murphy Best Actor) , क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर (Christopher Nolan Best Director) बने।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Oscar Awards 2024 : लॉस एंजिलिस (Los Angeles) के डॉल्बी थिएटर (Dolby Theater) में 11 मार्च को 96वें ऑस्कर अवॉर्ड (96th Oscar Awards ) का ऐलान हो गया है। सेरेमनी में ओपेनहाइमर (Oppenheimer) ने बेस्ट फिल्म समेत कुल सात अवॉर्ड अपने नाम किए है। किलियन मर्फी बेस्ट एक्टर (Killian Murphy Best Actor) , क्रिस्टोफर नोलन बेस्ट डायरेक्टर (Christopher Nolan Best Director) बने।

पढ़ें :- मधुबाला की बायोपिक में लीड रोल नहीं करेंगीं अनीत पड्डा, फैन्स को था फर्स्ट लुक का इंतजार लेकिन खबर निकली झूठी

इसी अवॉर्ड फंक्शन में विनर्स के अलावा और भी कई मोमेंट्स हैं, जो खास हैं और सुर्खियां बटोर रहे हैं। कुछ ऐसा हुआ, जब एक्टर जॉन सीना (John Cena) बिना कपड़ों के अचानक स्टेज पर आ गए और उन्हें देखकर हर कोई दंग रह गया। जॉन सीना ने कपड़े न पहनने का ऑप्शन चुनकर इसके महत्व को बयां किया। एक्टर को होस्ट जिमी किमेल ने एक सेगमेंट के लिए मंच पर बुलाया था, जिसमें जॉन सीना को न्यूड दिखना था।

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

हालांकि, जॉन सीना John Cena स्टेज पर आए और किमेल को बताया कि वो आखिरी मिनट पर सेगमेंट को आगे नहीं बढ़ने देंगे, जिसके बाद दर्शकों को लगातार हंसी-ठहाके लगाते देखा गया। जॉन धीरे-धीरे स्टेज पर आते हुए शरमा रहे हैं और माइक के पास आकर खड़े हो जाते हैं। जॉन सीना ने किमेल से कहा, ‘पुरुष शरीर कोई मज़ाक नहीं है।’ जिस पर होस्ट ने चुटकी लेते हुए कहा, ‘मेरा है।’

स्टेज पर न्यूड होकर आए जॉन सीना

जॉन सीना ऑस्कर 2024 के मंच पर एक बड़े लिफाफे के साथ धीरे-धीरे चलकर और अपनी बॉडी को छिपाते हुए आए। लेकिन फिर उन्हें थोड़ी सी मुश्किल का सामना करना पड़ा। वह लिफाफा नहीं खोल सके। जॉन सीना ने कहा, ‘कॉस्ट्यूम, बहुत जरूरी हैं। शायद सबसे जरूरी चीज़ हैं।’ वो दरअसल बेस्ट कॉस्ट्यूम के नॉमिनेशन्स बताने आए थे। उसके बाद कुछ लोग आते हैं और उन्हें कपड़े से ढक देते हैं।

‘पुअर थिंग्स’ ने जीता बेस्ट कॉस्ट्यूम

‘पुअर थिंग्स’ ने बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन का ऑस्कर अवॉर्ड जीता। हेयर और मेकअप, प्रोडक्शन डिजाइन और कॉस्ट्यूम के लिए लगातार दो जीत के साथ यह फिल्म उस रात की पहली मल्टीपल ऑस्कर विनर बन गई। तीन जीतों ने पहले ही योर्गोस लैंथिमोस की फिल्म के लिए इसे एक बड़ी रात बना दिया है और कई बड़े नॉमिनेशन्स आने वाले हैं, जिनमें उनके लिए बेस्ट डायरेक्शन और एम्मा स्टोन के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी शामिल है।

पढ़ें :- फिर बदल दी गई वरुण धवन की फिल्म है जवानी तो इश्क होना है कि रिलीज डेट, जाने कब आएगी सिनेमा घरों में

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...