HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी : साक्षी महाराज

बिहार की तरह बंगाल में भी भाजपा को जिताने में मदद करेंगे ओवैसी : साक्षी महाराज

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। भाजपा सांसद साक्षी महाराज अपने बयान के कारण एक बार फिर सुर्खियों में हैं। उन्होंने कहा कि ओवैसी ने बिहार में भाजपा की मदद की थी, अब यूपी में मदद करने आए हैं और बंगाल में भी मदद करेंगे। वहीं, साक्षी महाराज के इस बयान के बाद से ओवैसी की पार्टी को भाजपा की बी पार्टी कहने वाले विपक्ष की बात पर मुहर लगा दी है।

पढ़ें :- DMK नेता ने हिंदू तिलक की यौनांग से की तुलना, मचा हंगामा , पार्टी ने छीना मंत्री पद

बता दें कि ओवैसी ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश में अपने चुनावी अभियान की शुरुआत की। इस दौरान सबसे पहले उन्होंने सपा के गढ़ कहे जाने वाले आजमगढ़ का दौरा किया था। इसके अलावा वह जौनपुर भी गए थे।

उत्तर प्रदेश से पहले बिहार में भी ओवैसी ने अपनी जबरदस्त एंट्री से चुनाव के सारे समीकरणों को बदल दिया था। कई चुनावी विश्लेषकों ने माना था कि ओवैसी के जाने से बिहार में एनडीए को फायदा हुआ और महागठबंधन बहुमत के आंकड़े से दूर रह गया। कई राजनीतिक दल ओवैसी को बीजेपी की बी टीम भी करार दे चुके हैं।

 

पढ़ें :- मानवता के साथ खिलवाड़: धारावी के लाखों परिवार लैंडफिल में कैसे बिताएंगे जीवन? प्रगयाराज में भी Ecostan कंपनी ने लोगों के जीवन को संकट में डाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...