वाराणसी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बनारस शाखा द्वारा चिकित्सकों के लिए आयोजित पद्मश्री डॉ. भोला नाथ मेमोरियल क्विज में डॉ. मिशा जैन प्रथम विजेता रही हैं। इस मेडिकल क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार डॉ विजय गुप्ता,एवं तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता को मिला।
Padma Shri Dr. Bhola Nath Memorial Quiz : वाराणसी में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) की बनारस शाखा द्वारा चिकित्सकों के लिए आयोजित पद्मश्री डॉ. भोला नाथ मेमोरियल क्विज में डॉ. मिशा जैन प्रथम विजेता रही हैं। इस मेडिकल क्विज प्रतियोगिता में द्वितीय पुरस्कार डॉ विजय गुप्ता,एवं तृतीय पुरस्कार डॉ अंजलि गुप्ता को मिला।
संस्था के अध्यक्ष डॉ अनुराग टंडन ने कहा कि शाखा अपने चिकित्सकों को जागरूक करने तथा नवीन जानकारी हेतु यह क्विज कराती है। संस्था के मानद सचिव डॉ अरूण कुमार त्रिपाठी ने कहा कि अकादमिक स्तर को बढ़ावा देने हेतु हम संकल्पित है।
संस्था के अध्यक्ष निर्वाचित एवं क्विज संयोजक प्रोफेसर डॉ मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि समसामयिक एवं नवीनतम जानकारी हेतु समय समय पर संस्था अपने चिकित्सकों को अपडेट करती रहती है। कार्यक्रम का संचालन वैज्ञानिक सचिव डॉ रितु गर्ग ,तथा धन्यबाद ज्ञापन डॉ आमीर सैम्स एवं डॉ देवेश पांडेय ने संयुक्त रूप से दिया।इस अवसर पर डॉ सी के पी सिन्हा,डॉ पी एस पांडेय ,डॉ नीतू यादव ,डॉ संजय पटेल ,डॉ एस पी यादव ,डॉ सुभाष ,डॉ शैलेंद्र कुमार सिंह ,डॉ सुधीर सिंह .डॉ एस के सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।