HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंडित नेहरू जी ने यहां बड़े-बड़े उद्योग खुलवाए, स्टील प्लांट लगवाए और डैम बनवाए…जानिए स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष

पंडित नेहरू जी ने यहां बड़े-बड़े उद्योग खुलवाए, स्टील प्लांट लगवाए और डैम बनवाए…जानिए स्वतंत्रता दिवस पर क्या-क्या बोले कांग्रेस अध्यक्ष

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लोकतंत्र और संविधान हमारे देश की आत्मा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे।

By शिव मौर्या 
Updated Date

15 August 2023: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे (Mallikarjun Kharge) ने AICC मुख्यालय में तिरंगा फहराया। इस मौके पर उन्होंने लोगों को संबोधित भी किया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। हमारे पूर्वजों ने राष्ट्रीय आंदोलन में अपना महत्वपूर्ण योगदान देकर, देश की नींव को सशक्त करने का काम किया है। हम उन्हें नमन करते हैं।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

उन्होंने कहा, अंग्रेजी सरकार ने भारत की स्थिति ऐसी कर दी थी कि यहां सुई भी नहीं बनती थी। तब पंडित नेहरू जी ने यहां बड़े-बड़े उद्योग खुलवाए, स्टील प्लांट लगवाए और डैम बनवाए। IIT, IIM, AIIMS जैसे संस्थानों की शुरुआत हुई। स्पेस रिसर्च और एटमिक एनर्जी रिसर्च की नींव रखी गई।

साथ ही कहा, जब भारत में अनाज की कमी हुई, तब लाल बहादुर शास्त्री जी और इंदिरा गांधी जी ने हरित क्रांति लाकर देश को अनाज में आत्मनिर्भर बनाया। श्वेत क्रांति ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बनाया। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि, लोकतंत्र और संविधान हमारे देश की आत्मा है। इस स्वतंत्रता दिवस पर हम यह प्रण लेते हैं कि हम देश की एकता और अखंडता के लिए, प्रेम और भाईचारे के लिए, सौहार्द और सद्भाव के लिए लोकतंत्र और संविधान की स्वतंत्रता कायम रखेंगे।

 

पढ़ें :- चार जून को INDIA गठबंधन की सरकार आ रही, 15 अगस्त तक हम 30 लाख पदों पर भर्ती का काम शुरू कर देंगे: राहुल गांधी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...