1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. India Gate के पास कल होगी परिणीति- राघव की सगाई, लाइटिंग से जगमगाया एक्ट्रेस का घर

India Gate के पास कल होगी परिणीति- राघव की सगाई, लाइटिंग से जगमगाया एक्ट्रेस का घर

एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई कल यानी 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी। एक सूत्र ने बताया कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस कल दिल्ली आएंगी।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Raghav Parineeti Engagement: एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) और राघव चड्ढा (Raghav Chadha) की सगाई कल यानी 13 मई को इंडिया गेट के पास होगी। एक सूत्र ने बताया कि परिणीति की बहन प्रियंका चोपड़ा जोनस कल दिल्ली आएंगी।

पढ़ें :- परिणीति चोपड़ा,बोलीं- 'मुझे राघव चड्ढा के बारे में ये मालूम नहीं था,' अब पता चला..

हालांकि, प्रियंका के पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बारे में अभी तक कोई अपडेट नहीं है। सगाई से पहले, मुंबई के बांद्रा इलाके में एक्ट्रेस का अपार्टमेंट रोशनी से जगमगाया हुआ है।

पैपराजी विरल भयानी द्वारा शेयर किया गया एक वीडियो में परिणीति का अपार्टमेंट उनकी सगाई से पहले लाइटिंग से जगमगाता हुआ दिख रहा है, जो शनिवार 13 मई को होने वाली है।


राघव और परिणीति के बीच डेटिंग की अफवाहें पिछले महीने तब शुरू हुईं, जब दोनों को लंदन और फिर मुंबई में एक साथ देखा गया। दोनों को अक्सर मुंबई और नई दिल्ली एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...