HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Parliament Security Breach : जब संसद में हुआ अटैक तब क्या कर रहे थे राहुल गांधी? सीट से 1 इंच भी नहीं हिले

Parliament Security Breach : जब संसद में हुआ अटैक तब क्या कर रहे थे राहुल गांधी? सीट से 1 इंच भी नहीं हिले

संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) के दौरान लोकसभा में बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दो लोग अचानक से संसद में घुस जाते हैं। दोनों के हाथ में स्मोक क्रैकर भी मौजूद थे। ऐसे में राहुल गांधी का रिएक्शन ट्विटर एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। उस दौरान वो बिल्कुल शांत खड़े थे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र (Winter Session of Parliament) के दौरान लोकसभा में बुधवार को सुरक्षा में बड़ी चूक हुई है। दो लोग अचानक से संसद में घुस जाते हैं। दोनों के हाथ में स्मोक क्रैकर भी मौजूद थे। ऐसे में राहुल गांधी का रिएक्शन ट्विटर एक्स पर जमकर वायरल हो रहा है। उस दौरान वो बिल्कुल शांत खड़े थे। बिना डरे और एकदम शांत, जिसके बाद उनकी ये तस्वीर इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही है। इस हमले के दौरान राहुल गांधी खड़े होकर इधर-उधर देखते रहे, लेकिन अपनी सीट से 1 इंच भी नहीं हिले।

पढ़ें :- हम संविधान की रक्षा करेंगे, कोई भी शक्ति हिंदुस्तान के संविधान को खत्म नहीं कर सकती: राहुल गांधी

हमले के बाद 4 लोगों को किया गिरफ्तार

संसद में हमले के बाद 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। चारों लोगों ने पूछताछ की जा रही है। बता दें कि आज ही के दिन साल 2001 में हुए पार्लियामेंट अटैक की एनीवर्सरी भी थी। इसी दिन 2 लोग बुधवार को अपने जूते में फॉग कैन छिपाकर संसद के अंदर ले गए। इसके बाद संसद की कार्यवाही के दौरान अचानक 1 युवक बालकनी से नीचे कूद गया। कूदते ही युवक ने अपनी कैन से स्प्रे कर दिया। अचानक संसद में पीले कलर का धुआं तैरने लगा। धुआं देखते ही अफरा-तफरी मच गई। संसद में मौजूद सुरक्षा के जवानों ने तत्काल दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। इसके बाद 2 आरोपियों को संसद के बाहर से पकड़ लिया गया है।

22 साल बाद हुआ हमला

बता दें कि इससे पहले साल 2001 में संसद पर आज ही के दिन अफजल गुरू ने हमला किया था। इस हमले ने पूरे देश को सन्न कर दिया था। इतिहास का ये सबसे बड़ा हमला था। अब इस हमले के 21 साल बाद आज फिर से वही ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला है। नए पार्लियामेंट के करीब 3 महीने बाद ही उसकी सुरक्षा में एक बड़ी चूक देखने को मिली है।

पढ़ें :- वोटिंग प्रतिशत में बढ़ोत्तरी के लिए गोमती में दीपदान का कार्यक्रम आयोजित किया जाये : मंडलायुक्त डॉ.रोशन जैकब

 महिला ने संसद के बाहर किया हंगामा

बता दें कि हमले से पहले एक महिला ने संसद के बाहर जमकर हंगामा किया था। महिला की पहचान नीलम पुत्री कौर सिंह के रूप में की गई है। नीलम हिसार के रेड स्क्वायर की रहने वाली बताई जा रही है। महिला की उम्र 42 साल है। जानकारी के मुताबिक महिला सिविल सर्विसेस की तैयारी कर रही है। बुधवार को महिला ने संसद के बाहर प्रदर्शन किया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...