1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरी पत्नी से लेंगे तलाक, आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

Pawan Singh News: भोजपुरी स्टार पवन सिंह दूसरी पत्नी से लेंगे तलाक, आरा फैमिली कोर्ट में दी अर्जी

भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की है। गुरुवार फैमिली कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि, उनकी पत्नी ज्योति वहां पहुंची थीं। इस मामले की सुनवाई अब 26 मई को होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Pawan Singh News: भोजपुरी सुपरस्टार और गायक पवन सिंह ने आरा फैमिली कोर्ट में पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की है। गुरुवार फैमिली कोर्ट में सुनवाई थी लेकिन पवन सिंह नहीं पहुंचे। हालांकि, उनकी पत्नी ज्योति वहां पहुंची थीं। इस मामले की सुनवाई अब 26 मई को होगी।

पढ़ें :- Breaking News : रायबरेली से प्रियंका गांधी वाड्रा और अमेठी से राहुल गांधी लड़ेंगे चुनाव

बताया जा रहा है कि पवन सिंह ने ​बीते साल अक्टूबर महीने में ही पत्नी से तलाक की अर्जी कोर्ट में दाखिल की थी। बता दें कि, भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की शादी 2018 में ज्योति से हुई थी। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों के बीच विवाद की खबरें सामने आईं थीं। वहीं, अब पवन सिंह ने पत्नी ज्योति से तलाक की अर्जी दाखिल की है।

पहली पत्नी ने किया था सुसाइड
बता दें कि, पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम ने शादी के छह साल बाद ही सुसाइड कर लिया था। इसके बाद पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगे थे। वहीं, हालांकि, 2018 में पवन सिंह ने ज्योति से शादी कर ली थी।

 

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस ने जारी की प्रत्याशियों की एक और सूची, राजबब्बर को यहां से बनाया प्रत्याशी

अक्षर सिंह से भी हुआ था विवाद
भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह और पवन सिंह के रिश्ते के बारे में खूब चर्चाएं हुईं थीं। ज्योति से शादी के बाद पवन और अक्षरा के बीच दूरियां बढ़ गईं थीं। यही नहीं अक्षर सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। दोनों के बीच विवाद काफी सुर्खियों में रहा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...