HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बढ़ती महंगाई से लोग बेबस और लाचार हैं, सरकार इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही: अखिलेश यादव

बढ़ती महंगाई से लोग बेबस और लाचार हैं, सरकार इसे रोकने का कोई प्रयास नहीं कर रही: अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा, महंगाई का असर तो रोजाना की खाद्य सामग्री और घरेलू उपयोग के सामान पर भी पड़ रहा है। तेल, घी, दाल, आटा, सब्जी की कीमतों पर कोई रोक न लगने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से किसान की फसल की लागत बढ़ गयी है। वहीं, भवन निर्माण सामग्री ईंट, मौरंग, बालू आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगने से मध्यम वर्ग के सिर पर छत भी नहीं पड़ने वाली है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार ने आर्थिक ढांचे को तहस-नहस कर दिया है। लोग बेबस और लाचार हैं। भाजपा सरकार ने महंगाई रोकने का कोई प्रयास नहीं किया। लोग कर्ज पर जीवन निर्वाह को मजबूर हो रहे हैं। महंगाई से परेशान होकर मजबूरी में कई लोगों ने आत्महत्या तक कर ली है।

पढ़ें :- 'BJP वाले लोगों को तकलीफ पहुंचाने के लिए गर्मियों में मतदान कराते हैं,' वोट डालने के बाद बोले अखिलेश यादव

उन्होंने कहा, भाजपा सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में रोजगार के अवसर घट रहे हैं। नौजवानों का भविष्य अंधकार में है और अपराध बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा, रिजर्व बैंक के ताजा आंकड़ों के अनुसार लोगों के घरेलू बजट पर बुरा प्रभाव पड़ने से कर्ज बढ़ रहा है। लोगों की बचत दर घटी है और देनदारियां बढ़ी है। सेविंग में हम 50 साल पीछे हो रहे हैं। लोगों की आमदनी में भारी कमी चिंता जनक है।

साथ ही अखिलेश यादव ने कहा, महंगाई का असर तो रोजाना की खाद्य सामग्री और घरेलू उपयोग के सामान पर भी पड़ रहा है। तेल, घी, दाल, आटा, सब्जी की कीमतों पर कोई रोक न लगने से लोगों का घरेलू बजट बिगड़ गया है। डीजल, पेट्रोल, खाद, बीज के दाम बढ़ने से किसान की फसल की लागत बढ़ गयी है। वहीं, भवन निर्माण सामग्री ईंट, मौरंग, बालू आदि पर 18 फीसदी जीएसटी लगने से मध्यम वर्ग के सिर पर छत भी नहीं पड़ने वाली है। दवा और जांच महंगी होने से लोग परेशान होकर अपनी जमा पूंजी निकालने को मजबूर हो रहे हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...