1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. लोकसभा चुनाव में जनता BJP की नाव पलट देगी, यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

लोकसभा चुनाव में जनता BJP की नाव पलट देगी, यूपी नगर निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर अखिलेश यादव ने साधा निशाना

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की नाव पलट देगी। अखिलेश यादव ने अखबार की एक कटिंग को शेयर करते हुए हमला बोला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी नगर निकाय चुनाव के परिणाम आ गए हैं। इसमें भाजपा ने 17 नगर निगमों में कब्जा कर लिया है लेकिन नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत में भाजपा का प्रदर्शन खास नहीं रहा। ज्यादातर भाजपा के दिग्गज नेताओं के क्षेत्र में उनके पार्टी के प्रत्याशियों की हार हुई है। इसका लेकर विपक्षी भी भाजपा पर हमलावर हो गयी है।

पढ़ें :- Good News UP: योगी सरकार ने वाहन मालिकों को दी बड़ी राहत, 2017 से 2021 के बीच हुए सभी पेंडिंग चालान निरस्त किए

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भी इसको लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की नाव पलट देगी। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने अखबार की एक कटिंग को शेयर करते हुए हमला बोला है।

उन्होंने ​ट्वीट कर लिखा है कि, ‘उप्र निकाय चुनाव में भाजपा के लगभग 25 सांसदों के क्षेत्र में जनता ने भाजपा के प्रत्याशियों को हराया है। ये महंगाई, बेरोज़गारी, ठप्प कारोबार, ध्वस्त क़ानून-व्यवस्था, नारी-युवा विरोधी भाजपाई सोच व भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ जनता का फ़ैसला है। लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा की नाव पलट देगी।’

पढ़ें :- Sanjeev Jeeva Case: एक के बाद एक मुख्तार गैंग को लगती गई गहरी चोट, पहले मुन्ना बजरंगी और अब संजीव जीवा की हत्या
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...