1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Petrol-diesel के दाम 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़े लेकिन 3 साल में गन्ने के रेट में नहीं हुई बढ़ोत्तरी : प्रियंका गांधी

Petrol-diesel के दाम 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़े लेकिन 3 साल में गन्ने के रेट में नहीं हुई बढ़ोत्तरी : प्रियंका गांधी

Petrol-diesel: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने Petrol-diesel के बढ़ते दामों को लेकर केंद्र की मोदी सरकार (Modi government) को घेरा है। उन्होंने कहा कि बीते कुछ दिनों में करीब 60 से जयादा बार Petrol-diesel के दामों में बढ़ोत्तरी कर दी गयी है लेकिन तीन साल बाद भी ​किसानों के गन्ने में एक रुपये की भी बढ़ोत्तरी नहीं हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पढ़ें :- केरल : वायनाड लोकसभा सीट पर शाम 4 बजे तक 57.74 फीसदी मतदान, राहुल गांधी इसी सीट से हैं उम्मीदवार

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि रसोई गैस के सिलेंडर में भी हर दिन बढ़ोत्तरी हो रही है। वहीं, इससे पहले बढ़ती महंगाई को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर बुधवार निशाना साधा था।

उन्होंने कहा था कि महंगाई की मार से जनता परेशान है लेकिन सरकार महंगाई बढ़ाते जा रही है। वहीं, गुरुवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि, भाजपा सरकार रसोई गैस की कीमत हर महीने बढ़ा रही है। पेट्रोल-डीजल के दाम तो 3-4 महीने में 60-70 बार बढ़ जाते हैं। लेकिन किसान के गन्ने का रेट 3 साल से नहीं बढ़ा?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...