1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. भाजपा को मिला पीके का साथ, पीएम को गॉली देने के मामले में कहा माफी मांगे कांग्रेस

भाजपा को मिला पीके का साथ, पीएम को गॉली देने के मामले में कहा माफी मांगे कांग्रेस

भारतीय जनता पार्टी को अब जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर का भी साथ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉली देने क मामले में कहा कि कांग्रेस को देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी को गाली देने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। बिहार के साथ- साथ भाजपा अब दिल्ली में भी इसका विरोध कर रही है। वहीं बिहार में कई जगह कई जगह दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प की भी खबर सामने आ रहे है।

By Satish Singh 
Updated Date

पटना। भारतीय जनता पार्टी को अब जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर का भी साथ मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गॉली देने क मामले में कहा कि कांग्रेस को देश और प्रधानमंत्री से माफी मांगनी चाहिए। पीएम मोदी को गाली देने के बाद बिहार की सियासत गरमा गई है। बिहार के साथ- साथ भाजपा अब दिल्ली में भी इसका विरोध कर रही है। वहीं बिहार में कई जगह कई जगह दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं में झड़प की भी खबर सामने आ रहे है। इस मामले में जन सुराज के प्रशांत किशोर ने बीजेपी को समर्थन दिया है।
बता दे कि कथित रूप से कांग्रेसी कार्यकर्ता ने बीते दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। अब इस घटना पर सियासत गरमा गई है। इस मामले में बीजेपी को जन सुराज पार्टी का साथ मिला है। जन सुराज के संयोजक प्रशांत किशोर ने कहा कि यह बेहद गलत है और कांग्रेस को इस पर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही राहुल गांधी के खिलाफ मुजफ्फरपुर कोर्ट में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- क्या तीसरे वनडे में भी दिखेगा ड्यू फैक्टर? जानें- विशाखापत्तनम की पिच और कंडीशन्स की डिटेल

मां बहन की गॉली देना शोभनीय नहीं

जन सुराज पार्टी के संयोजक प्रशांत किशोर ने समस्तीपुर में आयोजित बिहार बदलाव सभा में कहा कि किसी की मां को गाली देना पूरी तरह निंदनीय है। नरेंद्र मोदी सिर्फ बीजेपी के नेता नहीं, बल्कि देश के प्रधानमंत्री हैं। अब उन्हें केवल एक व्यक्ति नहीं बल्कि पूरे देश के प्रतिनिधि के रूप में देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी उन लोगों की भी बनती है जिनके मंच से यह बात कही गई। मोदी की नीतियों और कामकाज का विरोध करना गलत नहीं है, मैं भी कहता हूं कि वे बिहार से वोट लेकर गुजरात में फैक्ट्रियां लगाते हैं। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि गाली-गलौज पर उतर आएं। किसी की मां-बहन को गाली देना कांग्रेस जैसी पार्टी के लिए बिल्कुल शोभनीय नहीं है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...