1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्‍त 28 फरवरी को होगी जारी, ऐसे करें चेक

PM Kisan Samman Nidhi : पीएम किसान सम्मान निधि की 16वीं किस्‍त 28 फरवरी को होगी जारी, ऐसे करें चेक

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 16वीं किस्‍त (16th Installment) 28 फरवरी को जारी होगी। यह जानकारी पीएम किसान (PM Kisan) की वेबसाइट पर दी गई है। अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है और आपको भी 16वीं किस्‍त (16th Installment)  का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Scheme) की 16वीं किस्‍त (16th Installment) 28 फरवरी को जारी होगी। यह जानकारी पीएम किसान (PM Kisan) की वेबसाइट पर दी गई है। अगर आपने भी पीएम किसान योजना में रजिस्‍ट्रेशन कराया है और आपको भी 16वीं किस्‍त (16th Installment)  का पैसा मिलेगा या नहीं, यह आप ऑनलाइन जान सकते हैं? पीएम किसान की वेबसाइट पर मौजूद बेनिफिशियरी लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) देखकर यह पता चल जाएगा कि आपके खाते में पैसे आएंगे या नहीं।

पढ़ें :- क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

पीएम किसान योजना (PM Kisan Yojana) में रजिस्‍ट्रेशन कराते वक्‍त कोई जानकारी भरने में गलती होने, पता या बैंक अकाउंट गलत दर्ज होने, एनपीसीआई में आधार सीडिंग नहीं होने,पब्लिक फाइनेंशिनेंयल मैनेजमेंट सिस्टम (PFMS) द्वारा रिकॉर्ड स्वीकार नहीं करने या किसान द्वारा ई-केवाईसी नहीं कराने के कारण आपकी 16वीं किस्‍त रुक सकती है।

साल में तीन बार मिलती है किस्त

मालूम हो कि सरकार की ओर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana Installment) के तहत हर साल पहली किस्त अप्रैल से जुलाई, दूसरी किस्त अगस्त से नवंबर और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच ट्रांसफर की जाती है।

किसानों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर

पढ़ें :- Gold- Silver Price Today :  मिडिल ईस्ट में सैन्य संघर्ष के बीच गोल्ड सुस्त, क्या है चांदी का हाल ?  जानें आज का रेट

पीएम किसान योजना संबंधी किसी भी तरह की समस्या पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं। पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 के जरिए कॉन्टेक्ट कर सकते हैं।

ऐसे चेक करें लाभार्थियों की लिस्‍ट
किसान, पात्रों की लिस्‍ट (PM Kisan Beneficiary List) में अपना नाम ऑनलाइन जांच सकते हैं। आइये, लाभार्थी सूची जांचने की प्रक्रिया जानते हैं..

प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

farmer corner पर क्लिक करें।

नया पेज ओपन होगा।

पढ़ें :- चिराग पासवान या निशांत कुमार कौन होगा बिहार का अगला मुख्यमंत्री, दोनों दलों के विधायक ने रखी अपनी मांग

यहां beneficiary list ऑप्शन को सेलेक्‍ट करें।

एक फॉर्म खुलेगा। इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।

सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।

ऐसा करते ही आपके सामने आपके गांव के पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।

लिस्‍ट में अगर आपका नाम है, तो आपके खाते में भी पैसे आएंगे।

पढ़ें :- कोविड-19 वैक्सीन दुष्प्रभाव पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, कहा- केंद्र मुआवजा नीति बनाए, ताकि पीड़ितों को गंभीर नुकसान होने पर मिल सके राहत
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...