HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम के स्थापना दिवस पर लोगों को दी बधाई

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने शनिवार को अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की जनता को राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं और उनकी संस्कृति और परंपराओं की तारीफ की। बता दें कि आज ही के दिन 1987 में इन दोनों राज्यों की स्थापना हुई थी। पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए दोनों राज्यों की प्रगति की कामना की।

पढ़ें :- नरेंद्र मोदी पीएम नहीं, 21वीं सदी के राजा हैं, जिनको कैबिनेट, संसद और संविधान से नहीं है मतलब : राहुल गांधी

आपको बता दें मिजोरम को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ‘मिजोरम के मेरी बहनों और भाइयों को उनके राज्य स्थापना दिवस की शुभकामनाएं। पूरे देश को महान मिजो संस्कृति पर गर्व है। मिजोरम की जनता को प्रकृति के साथ सद्भाव से रहने, अपनी दयालुता और प्रतिबद्धता के लिए जाना जाता है। मैं राज्य की निरंतर वृद्धि के लिए प्रार्थना करता हूं।’

पढ़ें :- RBI वित्तीय वर्ष 2025 में सरकार को दे सकता है 1000 अरब रुपये, यूबीआई की रिपोर्ट में दावा

वहीं, अरुणाचल प्रदेश की जनता को शुभकामनाएं देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘अरुणाचल प्रदेश के अद्भुत लोगों को उनके राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर की शुभकामनाएं। इस राज्य के लोग अपनी संस्कृति, साहस और भारत के विकास में मजबूत प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते हैं। आशा करता हूं कि अरुणाचल प्रदेश प्रगति की नई बुलंदियों को छूता रहे।’

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...