HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. PM Modi in Raipur: कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक ATM की तरह है…पीएम मोदी ने साधा निशाना

PM Modi in Raipur: कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक ATM की तरह है…पीएम मोदी ने साधा निशाना

उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। Coal माफिया, Sand माफिया, Land माफिया... न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

PM Modi in Raipur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रदेशवासियों को बढ़ी सौगात दी। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा। पीएम ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के लिए छत्तीसगढ़ एक एटीएम की तरह है। Coal माफिया, Sand माफिया, Land माफिया… न जाने कैसे-कैसे माफिया यहां फल-फूल रहे हैं। यहां सूबे के मुखिया से लेकर तमाम मंत्रियों और अधिकारियों तक पर घोटाले के गंभीर से गंभीर आरोप लगते रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ सरकार, कांग्रेस के करप्शन और कुशासन का मॉडल बन चुकी है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, दो जवान शहीद, चार घायल

7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का दिया उपहार
उन्होंने कहा कि, छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा में आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण और बहुत बड़ा है। आज छत्तीसगढ़ को 7,000 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उपहार मिल रहा है। ये उपहार इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए है, कनेक्टिविटी के लिए है। ये उपहार छत्तीसगढ़ के लोगों का जीवन आसान बनाने के लिए है, यहां की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए है।

साथ ही कहा कि, भारत सरकार के इन प्रोजेक्ट्स से यहां रोजगार के अनेकों नए अवसर भी बनेंगे। यहां के धान किसानों, खनिज संपदा से जुड़े उद्यमियों और टूरिज्म को भी इन प्रोजेक्ट्स से बहुत लाभ मिलेगा। सबसे बड़ी बात यह है कि इनसे आदिवासी क्षेत्रों में सुविधा और विकास की नई यात्रा शुरू होगी। भारत में हम सभी का दशकों पुराना अनुभव यही है कि जहां इंफ्रास्ट्रक्चर कमजोर रहा, वहां विकास भी उतनी ही देरी से पहुंचा। इसलिए आज भारत उन क्षेत्रों में अधिक इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रहा है, जो विकास की दौड़ में पीछे रह गए हैं।

इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है
आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का एक और बहुत बड़ा लाभ है, जिस पर उतनी चर्चा नहीं होती। आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का संबंध सामाजिक न्याय से भी है। जो सदियों तक अन्याय और असुविधा झेलते रहे उन तक भारत सरकार आज ये आधुनिक सुविधाएं पहुंचा रही है। पीएम ने कहा कि,गरीब, दलित, पिछड़े और आदिवासियों की बस्तियों को आज ये सड़कें और रेल लाइनें जोड़ रही हैं। इन दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले मरीजों को, माताओं-बहनों को आज अस्पताल पहुंचने में सुविधा हो रही है। 9 वर्ष पहले छत्तीसगढ़ के 20% से अधिक गांवों में किसी तरह की मोबाइल कनेक्टिविटी नहीं थी, आज ये घटकर लगभग 6% रह गई है। इनमें से अधिकतर जनजातीय और नक्सल हिंसा से प्रभावित गांव हैं।

कांग्रेस पर पीएम मोदी ने ​साधा निशाना
पीएम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के विकास के सामने एक बहुत बड़ा पंजा दीवार बनकर खड़ा हो गया है। ये कांग्रेस का पंजा है, जो आपसे आपका हक छीन रहा है। इस पंजे ने ठान लिया है कि वह छत्तीसगढ़ को लूट-लूट कर बर्बाद कर देगा। गंगा जी की झूठी कसम खाने का पाप कांग्रेस ही कर सकती है। गंगा जी की कसम खाकर इन्होंने एक घोषणा-पत्र जारी किया था और उसमें बड़ी-बड़ी बातें की थी। लेकिन आज उस घोषणा-पत्र की याद दिलाते ही कांग्रेस की याददाश्त ही चली जाती है।

पढ़ें :- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में 8 नक्सली ढेर

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...