1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने एनसीआर में द्वारका एक्सप्रेसवे, UER-2 परियोजना का किया उद्घाटन, बोले-पहले फाइलों में, अब जमीन पर होता है काम

पीएम मोदी ने एनसीआर में द्वारका एक्सप्रेसवे, UER-2 परियोजना का किया उद्घाटन, बोले-पहले फाइलों में, अब जमीन पर होता है काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को देश को सौंपा। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) रविवार को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) में लगभग 11 हजार करोड़ रुपये की दो महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं को देश को सौंपा। इन परियोजनाओं में दिल्ली खंड का द्वारका एक्सप्रेसवे (Dwarka Expressway) और अर्बन एक्सटेंशन रोड-2 (UER-2) शामिल हैं।

पढ़ें :- US-Israel-Iran War : भारत ने अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर जताया दुख, ईरानी दूतावास पहुंचे विक्रम मिसरी

पीएम मोदी (PM Modi)  ने कहा कि थोड़ी देर पहले दिल्ली को द्वारका एक्सप्रेस वे (Dwarka Expressway) और अर्बन एक्सटेंशन रोड की कनेक्टिविटी मिली है। इससे दिल्ली के, गुरुग्राम के और पूरे NCR के लोगों की सुविधा बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि दफ्तर आना-जाना, फैक्ट्री आना-जाना और आसान होगा, सभी का समय बचेगा। हमारे व्यापारी, कारोबारी और किसानों को विशेष लाभ होने वाला है। नए एक्सप्रेसवे का सभी को लाभ मिलेगा। पूरे एनसीआर के लोगों को फायदा होगा। दिल्ली विकास की क्रांति की साक्षी बनी। आज का भारत क्या सोच रहा है, उसके सपने और संकल्प क्या हैं? ये सबकुछ आज पूरी दुनिया अनुभव कर रही है। दुनिया, जब भारत को देखती है, परखती है, तो उसकी पहली नजर हमारी राजधानी दिल्ली पर पड़ती है। दिल्ली को हमें विकास का ऐसा मॉडल बनाना है, जहां सभी को महसूस हो कि हां, ये विकसित होते भारत की राजधानी है।’

पढ़ें :- राहुल गांधी, बोले-भारत को एक समझौता करने वाला PM नहीं, देश को एक मज़बूत हाथ की है ज़रूरत

पीएम ने कहा कि अर्बन एक्सटेंशन रोड की एक और विशेषता है। ये दिल्ली को कूड़े के पहाड़ों से मुक्त करने में मदद कर रही है। अर्बन एक्सटेंशन रोड को बनाने में लाखों टन कचरा काम में लाया गया है, यानी कूड़े के पहाड़ को कम करके उनके वेस्ट मटेरियल का इस्तेमाल सड़क बनाने में किया गया है। मुझे खुशी है कि रेखा गुप्ता जी के नेतृत्व में दिल्ली की भाजपा सरकार यमुना जी की सफाई में भी लगातार जुटी हुई है। मुझे बताया गया है कि यमुना से इतने समय में 16 लाख मीट्रिक टन शिल्ट हटाई जा चुकी है। इतना ही नहीं, बहुत कम समय में ही दिल्ली में 650 DEVI इलेक्ट्रिक बसें शुरू की गई हैं। भविष्य में ये इलेक्ट्रिक बसें करीब 2 हजार का आंकड़ा पार कर जाएंगी। ये ‘ग्रीन दिल्ली – क्लीन दिल्ली’ के मंत्र को और मजबूत करता है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta)  ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते मैं आपके(प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी) नेतृत्व में बिताए गए 5 महीने के गहरे प्रशासनिक अनुभव के आधार पर ये कह सकती हूं कि आप देश के वो दूरदर्शी नेता है जिनकी सोच में भारत का हर नागरिक शामिल है। जिनकी नीति में भारत का हर प्रदेश बराबरी का हिस्सेदार है। जिनके संकल्प में भारत का हर नागरिक अपने आप को सुरक्षित महसूस करता है। आप वह शक्ति हैं जिसने राजनीति से ऊपर उठकर राष्ट्र हित को सर्वोपरि रखा।

पिछली सरकारों ने दिल्ली को किया बर्बाद

पीएम मोदी ने आगे कहा कि हम देखते हैं कि पिछली सरकारों ने दिल्ली को किस तरह बर्बाद किया, दिल्ली को एक तरह से गड्ढे में गिरा दिया था। मैं जानता हूं कि भाजपा की नई सरकार के लिए लंबे अरसे से बढ़ रही मुसीबतों से दिल्ली को बाहर निकालना कितना कठिन है। लेकिन, मुझे भरोसा है कि दिल्ली में जिस टीम को आपने चुना है, वो मेहनत करके पिछले कई दशकों की समस्याओं से दिल्ली को बाहर निकाल कर रहेंगे।

‘दिल्ली में हमारे जो स्वच्छता मित्र हैं, वो सभी बहुत बड़ा दायित्व निभाते हैं। लेकिन पहले की सरकारों ने इन्हें भी जैसे अपना गुलाम समझ रखा था। ये जो लोग सिर पर संविधान रखकर नाचते हैं, ये संविधान को कैसे कुचलते थे, ये बाबा साहेब की भावनाओं को कैसे दगा देते थे, आज मैं वो सच्चाई आपको बताने जा रहा हूं। दिल्ली में मेरे सफाईकर्मी भाई-बहन काम करते हैं, उनके लिए यहां एक खतरनाक कानून था। दिल्ली म्युनिसिपल कारपोरेशन एक्ट में एक बात लिखी थी कि यदि को सफाई मित्र बिना बताए काम पर नहीं आता, तो उसे एक महिने के लिए जेल में डाला जा सकता था, आज जो सामाजिक न्याय की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, उन्होंने ऐसे कई नियम कानून देश में बना रखे थे। ये मोदी है, जो ऐसे गलत कानूनों को खोज-खोजकर खत्म कर रहा है। और ये अभियान लगातार जारी है।

पढ़ें :- ICC T20 World Cup : टीम इंडिया की आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप फाइनल के टिकट पर नजर, फिरंगियों से आज लगान वसूलने उतरेगा भारत

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के साथ-साथ पूरे उत्तर भारत के लिए ऐतिहासिक और यादगार दिन है। यह दिन हरियाणा और विशेषकर NCR के विकास के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों द्वारा दिल्ली और हरियाणा में 11,000 करोड़ रुपए की लागत की 6 सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन हो रहा है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इन परियोजनाओं के लिए धन्यवाद करता हूं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी (Union Minister Nitin Gadkari), दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Delhi Chief Minister Rekha Gupta) और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (Haryana Chief Minister Nayab Singh Saini) भी उपस्थित रहे। इस दौरान पीएम ने मुंडका में रोड शो किया, जिसमें उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान लोगों में भारी उत्साह नजर आया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...