1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. ‘चुनाव की बात करके पीएम मोदी कोई अहसान नहीं कर रहे,’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम का बड़ा हमला

‘चुनाव की बात करके पीएम मोदी कोई अहसान नहीं कर रहे,’ जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम का बड़ा हमला

Jammu and Kashmir Political News : पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर में जल्द विधानसभा चुनाव कराने की बात कही थी। जिसको लेकर जम्मू-कश्मीर के पूर्व सीएम और नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उमर अब्दुल्ला ने कहा कि चुनाव की बात करके पीएम कोई अहसान नहीं कर रहे हैं। उन्होंने पूछा कि यह पहले क्यों नहीं कराया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव क्यों? 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- महराजगंज वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन का ऐतिहासिक आयोजन, गोंडा वेटरन्स ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता उमर अब्दुल्ला (Omar Abdullah) ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, ‘कश्मीर के लोग दिल के अंदर भरे बैठे हैं और वो तब फटेगा जब वे इस बार वोट करेंगे। ⁠नरेंद्र मोदी सरकार ने हमसे हमारा हक छीना। उन्होंने आगे कहा, ‘चुनाव की बात करके पीएम कोई अहसान नहीं कर रहे हैं। यह पहले क्यों नहीं कराया, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद चुनाव क्यों?’ कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने को लेकर उमर अब्दुल्ला ने कहा कि यह इस बार चुनाव का सबसे बड़ा मुद्दा है। लोग इसे ध्यान में रखकर वोट करेंगे।’

बारामूला लोकसभा सीट (Baramulla Lok Sabha seat) से नेशनल कॉन्फ्रेंस के उम्मीदवार उमर अब्दुल्ला ने इस दौरान सीएए के मुद्दे पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ‘यह सिर्फ मजहब के नाम पर लाया गया है। संविधान में कहां लिखा है कि आप मजहब के नाम पर कोई कानून ले आएं? ⁠उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राम मंदिर का इस्तेमाल करके भाजपा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन कर रही है।

बता दें कि पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को उधमपुर (Udhampur) में चुनावी जनसभा को संबोधित किया था। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि जल्द ही जम्मू कश्मीर में भी विधानसभा के चुनाव होंगे। जम्मू कश्मीर को वापस राज्य का दर्जा मिलेगा।

पढ़ें :- अनंत सिंह का बड़ा दावा, बोले- हमने तेजस्वी से गद्दारी की, जाकर सम्राट चौधरी से पूछिए सरकार किसने बचाई?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...