1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम

सेमीकंडक्टर यूनिट का पीएम मोदी ने किया शिलान्यास, बोले-आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से कर रहा काम

पीएम ने कहा कि, भारत को chip manufacturing में आत्मनिर्भर बनाना है... इसके लिए भारत में semiconductor ecosystem का निर्माण करना है। भारत जैसा लोकतांत्रिक देश... दुनिया का एक भरोसेमंद partner है। किसी भी Value Chain में भारत की बढ़ती भागीदारी, उस Value Chain की resilience को ही बढ़ाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर भारत की पहली सेमीकंडक्टर यूनिट का शिलान्यास किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरूआत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप जलाकर किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, आज भारत विकसित होने के लक्ष्य पर बहुत तेजी से काम कर रहा है और मैंने लाल किले से भी कहा है कि भारत के पास रूकने का, थमने का समय नहीं है। साल 2026 की शुरुआत से ही भारत ने अपनी कदमताल और तेज कर दी है। 12 जनवरी को विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग से देश के लाखों युवा जुड़े। 16 जनवरी को हमने नेशनल स्टार्टअप डे मनाया। भारत की स्टार्टअप क्रांति को नई ऊर्जा दी।

पढ़ें :- लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में ढाई लाख वसूली कांड में सीएम योगी का बड़ा एक्शन, SHO समेत पूरे स्टाफ को किया लाइन हाजिर

उन्होंने कहा, अब ये सप्ताह भी भारत के लिए ऐतिहासिक सिद्ध हो रहा है। Global AI Impact Summit में दुनिया के अनेक देशों के राष्ट्राध्यक्ष, टेक्नोलॉजी जगत के दिग्गज सभी दिल्ली में जुटे थे। इस समिट में दुनिया ने भारत के AI सामर्थ्य को देखा, विजन को समझा और सराहा। ये समिट कल ही समाप्त हुई है और अब हम यहां भारत के सेमीकंडकर इकोसिस्टम से जुड़े इतने बड़े कार्यक्रम का हिस्सा बन रहे हैं।

पीएम ने कहा कि, भारत को chip manufacturing में आत्मनिर्भर बनाना है… इसके लिए भारत में semiconductor ecosystem का निर्माण करना है। भारत जैसा लोकतांत्रिक देश… दुनिया का एक भरोसेमंद partner है। किसी भी Value Chain में भारत की बढ़ती भागीदारी, उस Value Chain की resilience को ही बढ़ाएगी। आज दुनिया भारत को tech future के centre के रूप में देख रही है। इसका एक बड़ा कारण भारत का टैलेंट भी है। पिछले 11 वर्षों में भारत ने बार बार दिखाया है कि हम जो ठानते हैं वो हासिल करके ही रहते हैं। कुछ वर्ष पहले जब देश ने मेक इन इंडिया का संकल्प लिया था, तब कुछ लोगों ने शंकाएं-आशंकाएं जतायी थी।
लेकिन आज मेक इन इंडिया एक सशक्त ब्रांड बनकर उभरा है।

वहीं, सेमीकंडक्टर यूनिट के शिलान्यास कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत की प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में एक बड़ी आर्थिक महाशक्ति के रूप में नए प्रतिमान स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री का हृदय से अभिनंदन किया और उत्तर प्रदेश के नागरिकों की ओर से उनका स्वागत किया।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने देश को उभरती हुई तकनीक के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित किया है। मुख्यमंत्री ने पिछले चार दिनों से चल रहे भारत मंडपम में इम्पैक्ट समिट का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस समिट में लगभग 10 लाख से अधिक लोगों ने प्रत्यक्ष भागीदारी की।

पढ़ें :- अवध ओझा का सनसनीखेज दावा, बोले- देश में जिस दिन खाना बंद हो जाएगा उस दिन होगी क्रांति, भूखा आदमी मरने से पहले मारेगा

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...