1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी ने बुंदेलखंड पर की सौगातों की बारिश, पानी को तरसते लाखों किसानों को होगा फायदा

पीएम मोदी ने बुंदेलखंड पर की सौगातों की बारिश, पानी को तरसते लाखों किसानों को होगा फायदा

उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य और बुंदेलखंड पर सौगातों की बारिश कर दी है। शुक्रवार का दिन बुंदेलखंड के नाम रहा। तीन दिवसीय यूपी दौरे के तहत सबसे पहले महोबा पहुंचे पीएम मोदी ने महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपये की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण किया।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

बुंदेलखंड। उत्‍तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले पीएम मोदी(PM Modi) ने पूर्वांचल से लेकर पश्चिमी उत्‍तर प्रदेश, मध्‍य और बुंदेलखंड पर सौगातों की बारिश कर दी है। शुक्रवार का दिन बुंदेलखंड के नाम रहा। तीन दिवसीय यूपी दौरे के तहत सबसे पहले महोबा पहुंचे पीएम मोदी ने महोबा, हमीरपुर, बांदा व ललितपुर में 3,240 करोड़ रुपये की अर्जुन सहायक परियोजना, भावनी बांध परियोजना, रतौली बांध परियोजना, मसगांव-चिल्ली स्प्रिंकलर परियोजना का लोकार्पण किया।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

ये तोहफे मिले
महोबा में 3263 करोड़ की योजनाएं
अर्जुन सहायक परियोजना: 2655 करोड़

रतौली बांध परियोजना: 54 करोड़

मझगवां-चिल्ली सिंचाई परियोजना: 18 करोड़

भावनी बांध परियोजना: 512 करोड़

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

पांच अन्य परियोजनाएं:24 करोड़

झांसी में 3414 करोड़ की सौगात
600 मेगावाट अल्ट्रामेगा सोलर पार्क: 3013 करोड़

झांसी डिफेंस कॉरिडोर: 400 करोड़

एकता पार्क: 1.30 करोड़

इतिहास दोहराने की कोशिश
विधानसभा चुनाव की दहलीज पर खड़े उप्र में चुनावी शंखनाद(Shankhnad) पहले ही हो चुका है। अब 19 सीटों वाले बुंदेलखंड में मोदी के ताबड़तोड़ दो कार्यक्रम हो रहे हैं। 2017 के विस चुनाव में भाजपा ने यहां की सभी 19 सीटें जीत ली थीं। पार्टी पर इस बार भी वही इतिहास दोहराने का दबाव है। पिछले चुनाव में बुंदेलखंड की दो सीटें महरौनी और राठ भाजपा ने करीब एक लाख वोटों से जीती थीं। दो अन्य सीटें उरई और ललितपुर क्रमश: 80 और 58 हजार से जीती थीं। इस इलाके में भाजपा(BJP) कोई भी सीट 16 हजार से कम अंतर से नहीं जीती। पानी यहां सबसे बड़ी जरूरत है। जल-संकट दूर करने वाली अरबों की योजनाएं इसीलिए बड़ी तेजी से पूरी की गईं, जिनका लोकार्पण मोदी कल करने वाले हैं।

पढ़ें :- Loksabha Election 2024: कौशांबी में BSP ने उड़ाई आचार संहिता की धज्जियां, जनता को बांटे पैसे, वीडियो वायरल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...