1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो तो एजेंसियों पर उठाते हैं सवाल

पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर साधा निशाना, कहा-भ्रष्टाचार पर कार्रवाई हो तो एजेंसियों पर उठाते हैं सवाल

2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि, इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम दिल्ली में भाजपा केंद्रीय कार्यालय विस्तार का लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत अन्य नेता मौजूद रहे। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि, भारतीय जनता पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय के विस्तार की देशभर के भाजपा कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। 2018 में मैं कार्यालय का लोकार्पण करने आया था, तो मैंने कहा था कि इस कार्यालय की आत्मा हमारा कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि, इस कार्यालय का विस्तार एक केवल भवन का विस्तार नहीं है, बल्कि ये प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता के सपनों का विस्तार है। मैं पार्टी के कोटि-कोटि कार्यकर्ताओं के चरणों में प्रणाम करता हूं। आज से कुछ दिन बाद हमारी पार्टी अपना 44वां स्थापना दिवस मनाएगी।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

ये यात्रा एक अनथक और अनवरत यात्रा है, ये यात्रा परिश्रम की पराकाष्ठा की यात्रा है, ये यात्रा समर्पण और संकल्पों की शिखर की यात्रा है, ये यात्रा विचार और विचारधारा के विस्तार की यात्रा है। इस दौरान पीएम ने कहा कि, 1984 में जो हुआ देश कभी उसे भूल नहीं सकता है उसके बाद जो चुनाव हुआ उसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। लेकिन हम हताश नहीं हुए हमने फिर से जमीन पर काम किया और अपने संगठन को मजबूत किया तब जाकर आज हम यहां पहुंचे हैं। 2 लोकसभा सीटों के साथ शुरू हुआ सफर 2019 में 330 तक पहुंच गया। आज कई राज्यों में हमें 50 प्रतिशत से ज्यादा वोट मिलते हैं।

विपक्ष पर बोला बड़ा हमला
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की वजह से इनकी जड़ें हिल गई है। उन्होंने कहा कि आज भारत को रोकने के लिए संवैधानिक संस्थाओं पर प्रहार किया जा रहा है। जब कोर्ट कोई फैसला सुनाता है तो कोर्ट पर सवाल उठाए जाते हैं। न्यायिक प्रणाली पर हमले होते हैं। आप सब देख रहे हैं। आज भ्रष्टाचार में लिप्त जितने चेहरे हैं, वो सब एक साथ, एक मंच पर आ गए हैं। देश देख रहा है। देश समझ रहा है। भ्रष्टाचार ने हमारे देश का बहुत नुकसान किया है।

भाजपा को मिटाने की कोशिश हुई नाकाम
कांग्रेस के नेता कभी कहा करते थे जनसंघ को जड़ से उखाड़ कर फेंक देंगे। आज की कांग्रेस कहती है मोदी तेरी कब्र खुदेगी। जनसंघ और भाजपा को मिटाने की अनेक बार कोशिशें हुईं, लेकिन वो पूरी तरह नाकाम रहे।

कांग्रेस शासन के दौरान बैंकों को लूटा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि, हमारे यहां कुछ लोगों ने कांग्रेस शासन के दौरान बैंकों को जमकर लूटा है। बैंकों का 22 हजार करोड़ नुकसान करके विदेश भाग गए। आज बीजेपी सरकार ने इनलोगों की करीब 20 हजार करोड़ की संपत्ति जब्त करवा दी।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

 

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...