HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Mumbai hit and run case का आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने पालघर से किया गिरफ्तार

Mumbai hit and run case का आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने पालघर से किया गिरफ्तार

मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने मंगलवार को पालघर से गिरफ्तार कर लिया। हिट एंड रन के का मुख्य आरोपी मिहिर शाह पर आरोप है कि उसने अपनी बीएमडब्लू कार से रविवार को सुबह वर्ली में एक बाइकर पर सवार पति पत्नी को कुचल दिया। इ

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Mumbai hit and run case: मुंबई हिट एंड रन केस में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले का मुख्य आरोपी मिहिर शाह को पुलिस ने मंगलवार को पालघर से गिरफ्तार कर लिया। हिट एंड रन के का मुख्य आरोपी मिहिर शाह पर आरोप है कि उसने अपनी बीएमडब्लू कार से रविवार को सुबह वर्ली में एक बाइकर पर सवार पति पत्नी को कुचल दिया। इस हादसे में महिला की मौत हो गई जबकि उसका पति घायल है।

पढ़ें :- Terror of Wolves : मुख्यमंत्री योगी ने मंत्री और अफसरों को दिए निर्देश, बोले- हर हाल में कंट्रोल करें

आरोपी हादसे के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें बनाई थीं। आखिरकार मंगलवार को आरोपी की लोकेशन पालघर में मिली और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिहिर शाह को वर्ली पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।

पुलिस का मानना है कि हादसे के बाद मिहिर शाह उसकी मां और उसकी बहन एक साथ पालघर के लिए निकल थे। हो सकता है इन लोगों ने ही मिहिर शाह को छिपने में मदद की हो। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मिहिर शाह के साथ कुछ अन्य लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। मिहिर के पिता की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। गिरफ्तारी के कुछ देर बाद ही उन्हें जमानत मिल गई थी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...