1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कर्नाटक के CM येदियुरप्पा की आज हो सकती है विदाई, नए मुख्यमंत्री की रेस में आगे हैं ये चेहरे

कर्नाटक के CM येदियुरप्पा की आज हो सकती है विदाई, नए मुख्यमंत्री की रेस में आगे हैं ये चेहरे

कर्नाटक (Karnataka) में सियासी फेरबदल (political reshuffle) की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री बीएस युदियुरप्पा (CM Yediyurappa) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री (new chief minister) के नाम का भी आज ही ऐलान हो सकता है। हालाांकि, इस पर अभी कोई कुछ बोलने से बच रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कर्नाटक (Karnataka) में सियासी फेरबदल (political reshuffle) की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि आज मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। इसके साथ ही नए मुख्यमंत्री (new chief minister) के नाम का भी आज ही ऐलान हो सकता है। हालाांकि, इस पर अभी कोई कुछ बोलने से बच रहा है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वहीं, येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) ने शाम तक इंतजार करने की बात कही है। बताया जा रहा है कि शाम तक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (BJP National President JP Nadda) का मैसेज आने के बाद ही कोई फैसला होगा।

वहीं, बंगलूरू में मीडिया से बात करते हुए सीएम येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) ने कहा है कि नेतृत्व परिवर्तन का फैसला आलाकामन ले सकता है। आज शाम तक इस पर तस्वीर साफ होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि आलाकमान के फैसले के बाद आपको भी इसकी जानकारी हो जायेगी।

दलित सीएम बनाए जाने की अटकलें
बताया जा रहा है कि कनार्टक में सियासी फेरबदल के बाद दलित सीएम बनाए जाने की अटकलें लगाई जा रहीं हैं। सीएम येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) के इस्तीफे के बाद भाजपा हाईकमान की तरफ से नए सीएम चेहरे का ऐलान किया जायेगा। बताया जा रहा है कि दलित सीएम के नाम पर ही आलाकमान की मुहर लगेगी।

जोशी और निरानी के नाम की भी चर्चा
येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) के इस्तीफे के बाद मुख्यमंत्री की रेस में कई चेहरे चल रहे हैं। इसमें केंद्रीय कोयला, खनन व संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी और प्रदेश सरकार के खनन मंत्री एमआर निरानी का नाम भी सुर्खियों में बना हुआ है। हालांकि, इनके द्वारा कहा गया है कि शीर्ष नेतृत्व का जो भी निर्णय है उसे स्वीकार किया जायेगा।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

इस कारण से हटाए जा सकते हैं येदियुरप्पा
बीते कई दिनों से सीएम येदियुरप्पा (CM Yediyurappa) के हटाए जाने की चर्चा चल रही है। इसके पीछे उनके खराब स्वास्थ्य और बढ़ती उम्र का हवाला दिया जा रहा है। हालांकि, इसके कई राजनीतिक मतलब निकाले जा रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...