1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prabhunarayan Singh Yadav jeevan parichay : मोदी लहर में प्रभु नारायण सिंह यादव की इस सीट पर दौड़ी तीसरी बार साइकिल

Prabhunarayan Singh Yadav jeevan parichay : मोदी लहर में प्रभु नारायण सिंह यादव की इस सीट पर दौड़ी तीसरी बार साइकिल

Prabhunarayan Singh Yadav jeevan parichay : यूपी (UP) के चंदौली जिले (Chandauli District) की सकलडीहा विधानसभा सीट (Sakaldiha Assembly) मोदी लहर में भी सपा की साइकिल दौड़ी है। इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार प्रभु नारायण सिंह यादव (Prabhunarayan Singh Yadav) ने 14,969 वोटों से जीत दर्ज की थी। प्रभु नारायण सिंह यादव  (Prabhunarayan Singh Yadav)  ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी (Suryamani Tiwari) को हराया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Prabhunarayan Singh Yadav jeevan parichay : यूपी (UP) के चंदौली जिले (Chandauli District) की सकलडीहा विधानसभा सीट (Sakaldiha Assembly) मोदी लहर में भी सपा की साइकिल दौड़ी है। इस सीट पर 2017 के विधानसभा चुनाव में सपा के उम्मीदवार प्रभु नारायण सिंह यादव (Prabhunarayan Singh Yadav) ने 14,969 वोटों से जीत दर्ज की थी। प्रभु नारायण सिंह यादव  (Prabhunarayan Singh Yadav)  ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी सूर्यमणि तिवारी (Suryamani Tiwari) को हराया था।

पढ़ें :- MAHARAJGANJ:सामूहिक विवाह में भाई-बहन के फेरे कराने पर योगी सरकार सख्त,दो अधिकारियों पर गिरी गाज,दूल्हा-दुल्हन पर भी केस

13वीं विधानसभा के चुनाव में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के प्रभु नारायण सिंह यादव (Prabhunarayan Singh Yadav)  ने बसपा के ज्ञानेन्द्र कुमार को हराकर धानापुर सीट पर सपा का खाता खोला था। इसके बाद 14वीं विधानसभा में समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party)  के प्रभु नारायण सिंह यादव (Prabhunarayan Singh Yadav)   ने बसपा (BSP) के सुशील कुमार सिंह (Sushil Kumar Singh) को कांटे की टक्कर में मात्र 26 वोटों से हरा दिया था।

शिक्षा और जीवन शैली

चंदौली जिले के केलावर ग्राम में जन्मे प्रभु नारायण सिंह यादव (Prabhunarayan Singh Yadav) ने अपनी आरंभिक शिक्षा सकलडीहा क्षेत्र से ही प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने वर्ष 1981 में गोरखपुर यूनिवर्सिटी (Gorakhpur University) से स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। युवावस्था से ही उनका राजनीतिक क्षेत्र में रुझान रहा है। 1986 में अपने गांव के प्रधान चुने गए बाद में दो बार जिला पंचायत सदस्य भी चुने गए।

ये है पूरा सफरनामा

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

नाम- प्रभुनारायण सिंह यादव
निर्वाचन क्षेत्र – 381, सकलडीह विधानसभा सीट
जिला – चंदौली
दल – समाजवादी पार्टी
पिता का नाम – स्व. राममूर्ति सिंह यादव
जन्‍म तिथि – 10 अगस्त, 1959
जन्‍म स्थान – कैलावर (चन्दौली)
धर्म – हिन्दू
जाति – पिछड़ी जाति
शिक्षा – स्नातक
विवाह तिथि – 1978
पत्‍नी का नाम – गुलवासा देवी
सन्तान – दो पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय – कृषि
मुख्यावास ग्राम- कैलावर, पोस्ट- महुआरी, तहसील- सकलडीहा, जनपद-चन्दौली

राजनीतिक योगदान
1996-2002 13वीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित
2002-2007 14वीं विधान सभा के सदस्य दूसरी बार निर्वाचित
2003 सदस्य, याचिका समिति
मार्च, 2017 17वीं विधान सभा के सदस्य तीसरी बार निर्वाचित

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...