HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Pradosh Vrat 2024 : साल 2024 के प्रदोष व्रत के बारे में जानिए , भगवान शिव और माता पार्वती की होती है पूजा

Pradosh Vrat 2024 : साल 2024 के प्रदोष व्रत के बारे में जानिए , भगवान शिव और माता पार्वती की होती है पूजा

सनातन धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pradosh Vrat 2024 : सनातन धर्म में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विधि विधान की जाती है। पौराणिक मान्यता के अनुसार, भगवान शिव भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते है।  हर महीने की शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत रखा जाता है। प्रदोष व्रत के दिन मान्यता अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। प्रदोष व्रत की पूजा (Pradosh Vrat Puja) खासतौर से प्रदोष काल में की जाती है और इस पूजा का अत्यधिक महत्व होता है। वर्ष में पड़ने वाले प्रदोष व्रत भी अलग-अलग तरह के होते हैं।
यहां जानिए आने वाले साल में किस-किस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

पढ़ें :- 27 जुलाई 2024 का राशिफलः आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा...जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारें?

साल 2024 में पड़ने वाले प्रदोष व्रत
1.जनवरी के महीने में कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 9 जनवरी, मंगलवार के दिन रखा जाएगा। शुक्ल पक्ष (Shukla Paksha) का प्रदोष व्रत 23 जनवरी, मंगलवार के दिन पड़ रहा है।
2.फरवरी में पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी, बुधवार के दिन रखा जाएगा। दूसरा शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 21 फरवरी, बुधवार के दिन पड़ेगा।
3.मार्च में कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 8 मार्च शुक्रवार के दिन है, दूसरा 22 मार्च, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा।
4.अप्रैल महीने का कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 6 अप्रैल, शनिवार के दिन है। दूसरा शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत भक्त 21 अप्रैल, रविवार के दिन रखेंगे।
5.मई में 5 मई, रविवार और 20 मई सोमवार के दिन कृष्ण पक्ष (Krishna Paksha) और शुक्ल पक्ष के प्रदोष व्रत रखे जाएंगे।
6.जून माह में कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 4 जून, मंगलवार के दिन रखा जाना है और शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 19 जून, बुधवार के दिन रखा जाएगा।
7.जुलाई में 3 जुलाई, बुधवार और 18 जुलाई, गुरुवार के दिन प्रदोष व्रत रखे जाएंगे।
8.अगस्त के महीने में तीन प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, पहला कृष्ण पक्ष में 1 अगस्त, गुरुवार के दिन, शुक्ल पक्ष में 17 अगस्त, 9.शनिवार और एक बार फिर कृष्ण पक्ष में 31 अगस्त, शनिवार के दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा।
10.सितंबर के महीने में 15 सितंबर, रविवार और 29 सितंबर, रविवार के दिन प्रदोष व्रत है।
11.अक्टूबर महीने में शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 15 अक्टूबर, मंगलवार और 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन रखा जाएगा।
12.नवंबर में शुक्ल पक्ष का प्रदोष व्रत 13 नवंबर, बुधवार और कृष्ण पक्ष का प्रदोष व्रत 28 नवंबर, गुरुवार के दिन रखा जाएगा।
13.दिसंबर महीने में शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर 13 दिसंबर, शुक्रवार को शुक्र प्रदोष व्रत और 28 दिसंबर, शनिवार को शनि प्रदोष व्रत रखा जाएगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...