HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोन में मिले हैरान करने वाले वीडियो

Prayagraj Violence: प्रयागराज हिंसा का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोबाइल फोन में मिले हैरान करने वाले वीडियो

प्रयागराज में हिंसा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गयी है। पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसको लेकर सख्त हो गए हैं और उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Prayagraj Violence: प्रयागराज में हिंसा के बाद अब पुलिस की कार्रवाई शुरू हो गयी है। पुलिस उपद्रवियों की शिनाख्त कर उनकी गिरफ्तारी कर रही है। सीएम योगी आदित्यनाथ भी इसको लेकर सख्त हो गए हैं और उन्होंने उपद्रवियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उधर, पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण छीनकर उसे धर्म के नाम पर देना चाहती है: पीएम मोदी

वहीं, प्रयागराज में हुई हिंसा के मुख्य आरोपी के बारे में पुलिस को अहम तथ्य मिले हैं। पुलिस का दावा है कि प्रयागराज हिंसा का मुख्य साजिशकर्ता जावेद है, जिसे हिरासत में ले लिया गया है। बताया जा रहा है कि पुलिस की जांच में उसके मोबाइल से कई हैरान करने वाले वीडियो मिले हैं। पुलिस इन सुरागों के जरिए मामले की तह तक जाकर छानबीन कर रही है। अब तक हिंसा में शामिल लगभग 65 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

इसके साथ ही घटना की वीडियो और सीसीटीवी की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी हुई है। पुलिस ने 1000 से ज्यादा लोगों के खिलाफ दंगा, आगजनी, धारा 144 का उल्लंघन करने, सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों पर हमला करने और सरकारी और सार्वजनिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया है।

पुलिस कर रही गश्त
हिंसा के दूसरे दिन पुलिस गश्त कर रही है। इसके साथ ही ये पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हिंसा में उपद्रवियों के पास पथर कहां से आए और कौन इनकी सहायता कर रहा था। इसके साथ ही वीडियो और सीसीटीवी फुटेज में दिख रहे उपद्रवियों की शिनाख्त की कोशिश करने में जुटी है।

 

पढ़ें :- UP News : कन्नौज और कानपुर में 10 मई को राहुल गांधी-अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त जनसभा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...