1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा-वे अपनी असलियत दिखा रहे हैं

पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी का पलटवार, कहा-वे अपनी असलियत दिखा रहे हैं

ग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज गोरखपुर (gorakhpur) में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी गरीब और किसान विरोधी सरकार चला रहे हैं। देश के किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, लेकिन जब चुका नहीं पाते, तो मजबूरन आत्महत्या कर लेते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी इसपर एक शब्द नहीं बोलते।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Lok Sabha Elections 2024: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) आज गोरखपुर (gorakhpur) में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किए। इस दौरान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने कहा कि, नरेंद्र मोदी गरीब और किसान विरोधी सरकार चला रहे हैं। देश के किसान कर्ज लेकर खेती करते हैं, लेकिन जब चुका नहीं पाते, तो मजबूरन आत्महत्या कर लेते हैं। लेकिन नरेंद्र मोदी इसपर एक शब्द नहीं बोलते। आज नरेंद्र मोदी जिस तरह के भाषण दे रहे हैं, विपक्ष के लिए जैसे शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं..वे अपनी असलियत दिखा रहे हैं। मोदी जी, आप देश के प्रधानमंत्री हैं। अपनी आखों की शर्म मत खोने दीजिए।

पढ़ें :- KKR vs SRH Live Streaming : आज पहले जीत के लिए केकेआर और एसआरएच की होगी भिड़ंत, जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

उन्होंने आगे कहा, आज बेरोजगारी और महंगाई सबसे बड़ी समस्या है, लेकिन नरेंद्र मोदी इस बारे में एक शब्द नहीं बोलते। इसलिए अब समय आ गया है कि हम PM मोदी को बेरोजगारी और महंगाई का मतलब समझाएं। BJP के प्रत्याशी कहते हैं कि ‘400 पार’ आने पर संविधान बदल देंगे और आरक्षण छीन लेंगे। वहीं, कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन आपसे आपके मद्दों की बात करती है। हम आपको बताते हैं कि महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ क्या किया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए हम क्या कदम उठाएंगे।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने आगे कहा कि, BJP सरकार में कुशीनगर में 10 में 6 चीनी मिलें बंद हो गई। जहां व्यापार, रोजगार और लोगों के लिए सुविधाएं हैं, उन्हें बंद कराया गया है। PM मोदी ने सिर्फ अपने खरबपति मित्रों के लिए सरकार चलाई है। उनके 16 लाख करोड़ रुपये माफ कर दिए। इसलिए आप एक ऐसी सरकार लाइए, जो आपके लिए काम करके दिखाए।

 

पढ़ें :- पेट्रोल 7 रुपये और डीजल 25 रुपये का कीमतों में हुआ इजाफा, इस पेट्रोलियम कंपनी ने 1 अप्रैल से बढ़ाए दाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...