HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रमः इंदिरापुरम में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, ‘रामनामी ध्वज‘ लहराते हुए चलेगी राम भक्तों की टोली

प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रमः इंदिरापुरम में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, ‘रामनामी ध्वज‘ लहराते हुए चलेगी राम भक्तों की टोली

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास मौके पर पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस खास मौके पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। ये शोभायात्रा 21 जनवरी को निकाली जाएगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गाजियाबाद। राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इस खास मौके पर पूरा देश राममय हो गया है। हर तरफ शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली जा रही है। इस खास मौके पर गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। ये शोभायात्रा 21 जनवरी को निकाली जाएगी।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: तीसरे चरण का प्रचार थमा, यूपी की इन सीटों पर होगी वोटिंग

गाजियाबाद के इंदिरापुरम में श्री राम लला की भव्य शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्री राम चन्द्र जी का गुणगान करते हुए ‘डीजे‘ रहेगा। उसके पीछे ‘बैनर‘ और ‘रामनामी ध्वज‘ लहराते हुए राम भक्तो की टोली चलेगी। उसके बाद ‘शाही बैंड‘ राम नाम धुन से वातावरण को राम मय बनाएगा। तत्पश्चात, लहराते हुए ‘रामनामी शाही ध्वजों‘ से सुसज्जित घुड़सवारों का दल भगवान श्री राम चंद्र जी के पराक्रम का बोध कराएगा।

इसके बाद नासिक ढोल का दल भगवान श्री राम चंद्र जी के शुभ आगमन की सूचना का परिचायक होगा। नासिक ढोल के दल के बाद भगवान श्रीराम चंद्र जी का ‘विशाल कलश यात्रा‘ स्वागत करेगी। इस कलश यात्रा का प्रतिनिधित्व इंदिरापुरम क्षेत्र की विभिन्न सोसायटियों की महिलाएं करेंगी। इसके बाद भव्य शाही रथ मे सवार मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्री राम चन्द्र जी होंगे। ये शोभायात्रा गाजियाबाद के इंदिरापुरम धार्मिक उत्सव आयोजन समिति की तरफ से निकाली जा रही है। जो रविवार 9 बजे से दोपहर दो बजे तक चलेगी।

 

 

पढ़ें :- स्वामी प्रसाद मौर्य के मंच पर फेंका गया जूता, भाषण के दौरान हुआ हमला,आरोपी युवक गिरफ्तार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...