1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रमुख हिंदू संतों ने दी चेतावनी, यमुना का पानी साफ नहीं होगा तो नहीं होगा शाही स्नान

प्रमुख हिंदू संतों ने दी चेतावनी, यमुना का पानी साफ नहीं होगा तो नहीं होगा शाही स्नान

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मथुरा: यमुना के गंभीर जल प्रदूषण को रेखांकित करते हुए, देश के तीन प्रमुख हिंदू संतों ने शनिवार को संकल्प लिया कि वे वर्तमान में चल रहे वृंदावन कुंभ के दौरान बाकी ‘शाही स्नान’ में तब तक भाग नहीं लेंगे, जब तक कि नदी का पानी साफ नहीं हो जाता।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

आपको बता दें, अयोध्या स्थित महा निर्वाणी अखाड़ा के प्रमुख महंत धर्मदास ने शेष तीन शुभ दिनों- 9, 13 और 25 मार्च को नदी में “शाही स्नान” का बहिष्कार करने की घोषणा की। उन्होंने आगामी कुंभ मेले के लिए भी ऐसी घोषणाएं कीं।

महंत धर्मदास ने दो अन्य वैष्णवी अखाड़ों- महा निर्मोही और महा दिगंबर अखाड़ा के प्रमुखों की उपस्थिति में यह घोषणा की। महंत धर्मदास ने कहा कि अगले ‘शाही स्नान’ में, हम यमुना में पवित्र डुबकी तभी लगाएंगे, जब पानी साफ होगा।‘ दो अन्य अखाड़ों के प्रमुखों ने इस पर सहमति व्यक्त की।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...