HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने तीसरी सूची जारी,जानें कौन नाम है शामिल?

Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी ने तीसरी सूची जारी,जानें कौन नाम है शामिल?

Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा और फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार का नाम शामिल है। वहीं अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल और बाबा बकाला से दलबीर सिंह टौंग को टिकट दी गई है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Punjab Assembly Election 2022 : आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) ने शुक्रवार को पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 (Punjab Assembly Election 2022) के लिए उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी कर दी है। इसमें सुल्तानपुर लोधी से सज्जन सिंह चीमा और फिल्लौर से प्रिंसिपल प्रेम कुमार का नाम शामिल है। वहीं अजनाला से कुलदीप सिंह धालीवाल और बाबा बकाला से दलबीर सिंह टौंग को टिकट दी गई है। जैतो से अमोलक सिंह, चब्बेवाल से हरमंदिर सिंह संधू, बलाचौर से संतोष कटारिया और भुच्चो मंडी से मास्टर जगसीर सिंह को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

पढ़ें :- मुख्यमंत्री की शपथ लेने के बाद आतिशी ने बताईं सरकार की प्राथमिकता, कहा-सफल नहीं होने देंगे बीजेपी का षड्यंत्र

बता दें कि इससे पहले दूसरी सूची में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  ने 30 उम्मीदवारों का नाम घोषित किया था। सबसे पहले 10 मौजूदा विधायकों को टिकट देने की घोषणा की गई थी। दूसरी सूची में पूर्व आईजी कुंवर विजय प्रताप का नाम भी शामिल है।

पूर्व पुलिस अधिकारी आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party)  की तरफ से अमृतसर नॉर्थ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पूर्व डीसीपी बलकार सिंह और पंजाबी गायिका अनमोल गगन मान को भी टिकट दिया गया है। सूची में दलजीत ग्रेवाल भोला, मदन लाल बग्गा, मनविंदर ग्यासपुरा और कुलवंत सिद्धू का भी नाम शामिल है। खरड़ से मौजूदा विधायक कंवर संधू की जगह अनमोल गगन मान को टिकट दी गई थी।

पढ़ें :- आपका एक वोट जम्मू-कश्मीर के युवाओं का हौंसला बुलंद करने वाला और महिलाओं के अधिकार की रक्षा करने वाला है: अमित शाह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...