1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video Viral : महिला से अभद्रता के बाद TTE और ट्रेन अटेंडेंट ने यात्री को लात घूंसे और बेल्ट से पीटा, देखें ट्रेन के अंदर का हाई वोल्टेज ड्रामा

Video Viral : महिला से अभद्रता के बाद TTE और ट्रेन अटेंडेंट ने यात्री को लात घूंसे और बेल्ट से पीटा, देखें ट्रेन के अंदर का हाई वोल्टेज ड्रामा

अमृतसर से कटिहार (Amritsar to Katihar) जाने वाली ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में टीटीई (TTE) और ट्रेन अटेंडेंट (Train Attendant) द्वारा एक यात्री की जमकर पिटाई करने का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

पटना: अमृतसर से कटिहार (Amritsar to Katihar) जाने वाली ट्रेन नंबर 15708 आम्रपाली एक्सप्रेस में टीटीई (TTE) और ट्रेन अटेंडेंट (Train Attendant) द्वारा एक यात्री की जमकर पिटाई करने का वीडियो बहुत तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लात घूंसे और बेल्ट के साथ पिटाई करते हुए यात्री को ट्रेन से बाहर फेंकने की धमकी तक दी जा रही है। ट्रेन के अंदर इस हाई वोल्टेज ड्रामा (High Voltage Drama) का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Organ Transplant Science : इंसान के शरीर में पहली बार ट्रांसप्लांट हुआ सुअर का लिवर-किडनी, जानें पूरा मामला

दरअसल, बताया जा रहा है कि शेख मुजिबुल (Sheikh Mujibul) नाम का यात्री सउदी अरब से बिहार अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान वो आम्रपाली एक्सप्रेस के थर्ड एसी में सफर कर रहे शेख मुजिबुल (Sheikh Mujibul) ने शराब के नशे में महिलाओं के साथ बदसलूकी की। टीटीई राजेश कुमार (TTE Rajesh Kumar) जब उससे टिकट दिखाने को कहा तो पहले बहस की फिर टीटीई को थप्पड़ जड़ दिया। दोनों के बीच ट्रेन के अंदर जमकर मारपीट हुई।

पढ़ें :- साधु बनने की सनक में अधेड़ ने कुल्हाड़ी से काटा अपना गुप्तांग, बेटी की शादी से ठीक पहले खौफनाक कदम

शेख मुजिबुल (Sheikh Mujibul) नामक यात्री शराब के नशे में धुत था और ट्रेन में उल्टी करने के साथ-साथ बाथरूम में भी गंदगी फैला रहा था। मामले की शिकायत सबसे पहले सत्येंद्र नाम के यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की, जिसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और पुलिस के अधिकारी सक्रिय हुए।

शराब के नशे में टीटीई को थप्पड़

आरपीएफ के टुंडला इंस्पेक्टर सुशील कुमार ने बताया कि शेख मुजिबुल (Sheikh Mujibul)  शराब के नशे में था, और जब टीटीई राजेश कुमार ने उससे टिकट दिखाने को कहा, तो उसने बहस के बाद टीटीई को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद दोनों के बीच मारपीट हुई, और ट्रेन में काफी देर तक यह हाईवोल्टेज हिंसा जारी रही।

इस दौरान टीटीई राजेश कुमार और अटेंडेंट विक्रम ने यात्री को बेल्ट से पीटना शुरू कर दिया और उसकी बुरी तरह पिटाई की। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, जब उन्होंने महिला यात्रियों के साथ हुई अभद्रता की शिकायत सुनी, तो उन्होंने यात्री से पूछताछ की, लेकिन उसने गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी।

पढ़ें :- Video-बीजेपी विधायक श्याम प्रकाश ने चुनाव जीतने का बताया 'सीक्रेट' प्लान, बोले-चुनाव विकास के दम पर नहीं, तिकड़म से जीते जाते हैं
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...