1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन के कांग्रेस में शामिल होते ही बढ़ा विवाद, विधायक ने खोला मोर्चा

Punjab Election 2022: सोनू सूद की बहन के कांग्रेस में शामिल होते ही बढ़ा विवाद, विधायक ने खोला मोर्चा

Punjab Election 2022: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। मालविका सूद (Malvika Sood) के कांग्रेस (Congress) में शमिल होते ही घमासान तेज हो गया है। दरअसल, उन्हें मोगा सीट से उतारने का पलान बनाया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी के अंदर कहल बढ़ गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab Election 2022: बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) की बहन मालविका सूद (Malvika Sood) ने कांग्रेस (Congress) का दामन थाम लिया है। मालविका सूद (Malvika Sood) के कांग्रेस (Congress) में शमिल होते ही घमासान तेज हो गया है। दरअसल, उन्हें मोगा सीट से उतारने का पलान बनाया जा रहा है। इसको लेकर पार्टी के अंदर कहल बढ़ गई है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इस सीट से मौजूदा विधायक हरजोत कमल (Harjot Kamal) ने टिकट नहीं मिलने पर ​निर्दलीय ही मैदान में उतरने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि टिकट कटने पर चन्नी अगल होकर चुनाव लड़ सकते हैं तो मैं भी ऐसा कर सकता हूं।

बता दें कि, सोमवार को मालविका सूद ने कांग्रेस का दामन थामा था। उन्हें पार्टी में शामिल कराने के लिए चन्नी और सिद्धू मोगा पहुंचे थे लेकिन इस दौरान उन्हें विरोध का सामना करना पड़ा। मौजूदा ​विधायक हरजीत कमल के समर्थकों ने सीएम चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के साथ ही नारेबाजी की।

हरजोत कमल हुए ​भावुक
सोमवार को जब सोनू सूद (Sonu Sood)  की बहन ने मालविका (Malvika Sood) के घर नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चन्नी पहुंचे तो हरजोत कमल के समर्थक आक्रोशित हो गए। इसे साथ ही उन्होंने इसका विरोध किया। इस दौरान हरजोत कमल ने घर के बाहर ही जमा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भावुक हो गए। इस दौरान उन्होंने कहा कि, सभी के सुझावों के बाद वो चुनाव लड़ने की आगे की रणनीति पर फैसला लेंगे।

कांग्रेस में बढ़ रहा विवाद
बता दें कि, ​बीते कुछ महीनों से लगातार पंजाब कांग्रेस के अंदर विवाद बढ़ता जा रहा है। एक दूसरे के खिलाफ कांग्रेसी नेता बगावती अंदाज अपना रहे हैं। पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से पार्टी के अंदर उथल पुथल मची हुई है।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...