1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Punjab News : पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को 15 साल पुराने मामले में सुनाई दो साल कैद की सजा

Punjab News : पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा को 15 साल पुराने मामले में सुनाई दो साल कैद की सजा

पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Punjab Cabinet Minister Aman Arora) समेत नौ व्यक्तियों को सुनाम अदालत (Sunam Court) ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा (Rajinder Singh Raja) भी शामिल हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। पंजाब के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा (Punjab Cabinet Minister Aman Arora) समेत नौ व्यक्तियों को सुनाम अदालत (Sunam Court) ने गुरुवार को दो साल की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष व जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजिंदर सिंह राजा (Rajinder Singh Raja) भी शामिल हैं। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

मंत्री अमन अरोड़ा (Minister Aman Arora) के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब 15 साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी।

सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...