HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मानहानी केस में राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, सजा पर 3 मई को होगी सुनवाई

मानहानी केस में राहुल गांधी को 13 अप्रैल तक मिली जमानत, सजा पर 3 मई को होगी सुनवाई

कांग्रेस नेता राहुल गांधी सूरत के सेशंस कोर्ट पहुंच चुके हैं। मानहानि मामले में मिली सजा को चुनौती दी हैं। इस मामले में सजा सुनाए जाने के 11 दिन बाद उन्होंने सेशंस कोर्ट में याचिका दाखिल की है। राहुल गांधी के साथ बहन प्रियंका गांधी सेन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। इस बीच खबर आ रही है कि, कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सूरत के सेशंस कोर्ट से 13 अप्रैल तक जमानत मिल गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

सूरत। सूरत की कोर्ट से राहुल गांधी को बड़ी राहत मिली है। मानहानि मामले में राहुल गांधी को कोर्ट से जमानत मिल गई है। कोर्ट ने कांग्रेस नेता की जमानत 13 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इसी दिन राहुल की जमानत पर सुनवाई होगी। इसके साथ कांग्रेस नेता ने अपनी सजा को भी चुनौती दी है, जिस पर तीन मई को सुनवाई होगी।

पढ़ें :- अनुप्रिया पटेल का बयान दुर्भाग्यपूर्ण, कौशाम्बी में भाजपा का नहीं, प्रत्याशी का किया  विरोध : रघुराज प्रताप सिंह

राहुल के साथ तीन राज्यों के मुख्यमंत्री
बता दें कि, राहुल गांधी के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसी नेता मौजूद हैं। इनमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू शामिल हैं। इसके अलावा भी पार्टी के कई दिग्गज नेता राहुल के समर्थन में सूरत पहुंचे हैं।

हमें न्यायपालिका पर भरोसा: गहलोत
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, हमें न्यायपालिका पर भरोसा है। हम यहां अपनी एकता दिखाने आए हैं। हम देश को बचाने के लिए ‘सत्याग्रह‘ कर रहे हैं। देश देख रहा है कि इंदिरा गांधी के पोते और राजीव गांधी के बेटे राहुल गांधी के साथ आज कैसा व्यवहार किया जा रहा है।

 

 

पढ़ें :- ED  रिपोर्ट : 'आप' को विदेशों से हुई करोड़ों की अवैध फंडिंग, AAP बोली- हर चुनाव से पहले  ये सब करती है भाजपा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...