1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी झूठे हैं, उनका देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं: शिवराज सिंह चौहान

राहुल गांधी झूठे हैं, उनका देश के किसानों से कोई लेना-देना नहीं: शिवराज सिंह चौहान

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी। अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। अमेरिकी ट्रेड डील को लेकर विपक्षी दलों की ओर से लगातर सवाल उठाया जा रहा है। विपक्ष का आरोप है कि, ट्रेड डील से किसानों को काफी नुकसान होगा। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बड़ा बयान आया है। इसके साथ ही, उन्होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, राहुल गांधी का किसानों से कोई लेना देना नहीं है और वो लगातार झूठ बोल रहे हैं।

पढ़ें :- 2017 से अब तक अव्यवस्था से अनुशासन, कर्फ्यू से कानून के राज तक की है यात्रा : सीएम योगी

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोशल मीडिया एक्स पर एक वीडियो संदेश जारी करते हुए कहा कि पीएम मोदी हमेशा से किसान हितैशी रहे हैं। उन्होंने आगे कहा, प्रधानमंत्री का हर निर्णय किसानों के हित में लिया गया है। उनकी योजनाओं ने किसानों की जिंदगी बदल दी। अभी अमेरिका से जो समझौता हुआ है, उसमें भी किसान हित पूरी तरह से सुरक्षित है।

पढ़ें :- हरदीप सिंह पुरी और Epstein का क्या रिश्ता है? कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने पूछा सवाल

शिवराज सिंह चौहान ने इस बात पर जोर दिया कि यह समझौत विशेष रूप से विभिन्न मुख्य खाद्य पदार्थों का उत्पदान करने वाले किसानों की जरूरतों को पूरा करता है। हमारे अनाज उत्पादक किसान गेहूं, चावल, मक्का, सोया, मोटा अनाज पैदा करने वाले किसानों के हितों का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है। हमारे प्रमुख फल और सब्जी उत्पादों किसानों के हितों को भी इस समझौते में पूरी तरह संरक्षीत किया गया है।

उन्होंने आगे कहा कि, सरकार कुछ संवेदनशील क्षेत्र के लिए सख्त सीमाएं बनाए रखी है। उन्होंने कहा कि पोल्ट्री के लिए, डेयरी उत्पाद के लिए देश के दरवाजे नहीं खोले गए हैं। सच तो ये है हमारे मसाला उत्पाद किसानों को नया विशाल बाजार मिलेगा। वहीं, इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर निशाना साधा। केंद्री मंत्री ने कहा कि, राहुल गांधी झूठ बोल रहे हैं और किसानों का उनसे कोई लेनादेना नहीं है। किसानों की मजबूती उन्हें कभी रास नहीं है, इसलिए तो देश विरोधी बातें करते हुए नजर आते हैं। अभी उन्होंने एक वीडियो में झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। वो झूठ बोलकर देश में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...