1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव, खुद को किया आइसोलेट

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव हो गये हैं। यह जानकारी खुद श्री गहलोत ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट करवाने पर गुरुवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जयपुर। कोरोना का कहर देश के हर राज्य में पसरता जा रहा है। कई राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस खौफनाक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना पोजिटिव हो गये हैं। यह जानकारी खुद श्री गहलोत ने ट्वीट करके दी है। उन्होंने कहा कि कोविड टेस्ट करवाने पर गुरुवार को उनकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, हालांकि उन्हें किसी तरह के लक्षण नहीं हैं और वह ठीक महसूस कर रहे हैं। श्री गहलोत ने कहा कि वह कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मैं आइसोलेशन में रहकर ही कार्य जारी रखूंगा।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

इनमें उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ और कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा आदि शामिल हैं। इस लिस्ट में अब राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम भी जुड़ गया है। वह भी संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद ट्वीट करके इस बात की जानकारी दी। बता दें कि एक दिन पहले ही अशोक गहलोत की पत्नी सुनीता गहलोत कोरोना संक्रमित हो गई थीं, जिसके बाद मुख्यमंत्री होम आइसोलेशन में चले गए थे।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...