HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को नहीं मिलेगी नौकरी

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत का बड़ा फैसला, दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को नहीं मिलेगी नौकरी

जस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान में अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे आरोपियों का बहिष्कार करने का आग्रह किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Rajasthan Chief Minister Ashok Gehlot) ने मंगलवार को बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने कहा कि राजस्थान में अब दुष्कर्म और छेड़छाड़ के आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी। उन्होंने लोगों से ऐसे आरोपियों का बहिष्कार करने का आग्रह किया। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) ने कहा कि राज्य सरकार ने फैसला किया है कि बालिकाओं एवं महिलाओं से छेड़छाड़, दुष्कर्म के प्रयास एवं दुष्कर्म के आरोपियों एवं मनचलों को सरकारी नौकरियों से प्रतिबंधित किया जाएगा।

पढ़ें :- Asaram Gets Bail : आसाराम 12 साल बाद जेल से आएगा बाहर, हाईकोर्ट से मिली जमानत, मिली इतने महीनों की राहत

सीएम ने कहा कि इसके लिए मनचलों का भी पुलिस थानों में हिस्ट्रीशीटरों की तरह रिकॉर्ड रखा जाएगा एवं राज्य सरकार/ पुलिस द्वारा जारी किए जाने वाले इनके चरित्र प्रमाण पत्र पर यह अंकित किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसे असमाजिक तत्वों का सामाजिक बहिष्कार करना आवश्यक है।  बता दें कि राजस्थान में पिछले कुछ महीनों में ऐसे अपराधों की कई घटनाएं सामने आई हैं। इसके बाद राज्य सरकार ने फैसला लिया है। इस फैसले के बाद अब राज्य में ऐसे आरोपियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी।

पढ़ें :- पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के काफिले के साथ बड़ा हादसा, बाइक सवार को बचाने में पलटी बुलेरो

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...