HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. Rajasthan election results  2023 : दिग्गज नेता सीपी जोशी को मिली शिकस्त , विश्वराज सिंह जीते

Rajasthan election results  2023 : दिग्गज नेता सीपी जोशी को मिली शिकस्त , विश्वराज सिंह जीते

राजस्थान के राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर सभी की निगाहें टिकी थीं। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी चुनावी मैदान में थे।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Rajasthan election results  2023 : राजस्थान के राजसमंद जिले की नाथद्वारा सीट पर सभी की निगाहें टिकी थीं। यहां से कांग्रेस के कद्दावर नेता सीपी जोशी चुनावी मैदान में थे। यहां मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ और कांग्रेस के सीपी जोशी के बीच मुकाबला था। नाथद्वारा विधानसभा सीट सदस्य और बीजेपी प्रत्याशी विश्वराज सिंह मेवाड़ ने जीत दर्ज कर ली है। इस सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी सीपी जोशी को शिकस्त मिली है। परिणाम सामने आने के बाद सीपी जोशी के समर्थकों में मायूसी छा गई है।

पढ़ें :- अंबानी-अडानी पर पीएम मोदी ने राहुल गांधी को घेरा तो कांग्रेस अध्यक्ष बोले-आज प्रधानमंत्री जी अपने मित्रों पर ही हमलावर हो गए

विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी नाथद्वारा से 5 बार विधायक रह चुके हैं। राजस्थान के चुनावी इतिहास का सबसे रोमांचक मुकाबला यहां साल 2008 में देखा गया था। तब सीपी जोशी को महज 1 वोट से हार का सामना करना पड़ा था। 2008 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के कल्याण सिंह ने जोशी को एक वोट से हराया था।

राजस्थान में 25 नवंबर को 199 सीटों पर मतदान हुआ और आज 3 दिसंबर नतीजे  आ रहे हैं। सुबह 8 बजे से काउंटिंग जारी है। अब राजसमंद जिले की नाथद्वारा विधानसभा सीट का परिणाम सामने आ गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...