1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajasthan Politics: सीएम गहलोत बोले-BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही उसके साथ बैठने वाले हमें स्वीकार नहीं

Rajasthan Politics: सीएम गहलोत बोले-BJP सरकार गिराने की कोशिश कर रही उसके साथ बैठने वाले हमें स्वीकार नहीं

भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही थी। भाजपा के साथ बैठने वाले हमें स्वीकार नहीं है। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने अजय माकन से कहा था कि वो सर्वे करा लें, जिससे हकीकत सामने आ सकती है और ये भी साफ हो जाएगा कि किसके नेतृत्व में सरकार रिपीट होगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajasthan Politics: राजस्थान कांग्रेस में ​अशोक गहलोत  (Ashok Gehlot) और सचिन पायलट (Sachin Pilot) के बीच खींचतान जारी है। हर मौके पर दोनों एक दूसरे पर निशाना साध रहे हैं। राजस्थान में नए सीएम के नाम का जल्द ऐलान हो सकता है। सचिन पायलट (Sachin Pilot) इसमें सबसे मजबूत दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि, अशोक गहलोत भी इसको लेकर डटे हुए हैं। अब देखना होगा कि राज्यस्थान में किसके सिर पर ताज सजेगा।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

वहीं, रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) जयपुर के गांधी सर्किल पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की और इस दौरान उन्होंने सचिन पायलट गुट पर भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया। मीडिया रिपोर्ट की माने तो सीएम गहलोत ने कहा कि दूसरों को नेता स्वीकार करने से अच्छा विधायकों ने बगावत करना सही समझा। सभी जानते हैं कि कुछ नेता भाजपा विधायक के साथ बैठे थे।

भाजपा सरकार गिराने की कोशिश कर रही थी। भाजपा के साथ बैठने वाले हमें स्वीकार नहीं है। इसके साथ ही सीएम गहलोत ने कहा कि मैंने अजय माकन से कहा था कि वो सर्वे करा लें, जिससे हकीकत सामने आ सकती है और ये भी साफ हो जाएगा कि किसके नेतृत्व में सरकार रिपीट होगी।

 

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...