1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Rajiv Gandhi death anniversary: राहुल गांधी बोले-मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया

Rajiv Gandhi death anniversary: राहुल गांधी बोले-मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Rajiv Gandhi death anniversary: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने उन्हें याद किया। उन्होंने कहा कि पिता एक दूरदर्शी नेता थे, जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की है। इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 31वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- पूरा देश भाजपा की कुनीतियों से उपजी बेरोजगारी, महंगाई और आर्थिक संकट से त्रस्त है: प्रियंका गांंधी

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा है कि, ‘मेरे पिता एक दूरदर्शी नेता थे जिनकी नीतियों ने आधुनिक भारत को आकार देने में मदद की। वह एक दयालु व्यक्ति थे। मेरे और प्रियंका के लिए एक अद्भुत पिता थे, जिन्होंने हमें क्षमा और सहानुभूति का मूल्य सिखाया। मुझे उनकी बहुत याद आती है और हम दोनों ने साथ में जो समय बिताया है, उसे याद करता हूं।’

बता दें कि, राहुल गांधी ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें राजीव गांधी कहते हैं, ‘भारत एक पुराना देश है लेकिन एक युवा राष्ट्र है। हर जगह के युवाओं की तरह, हम उत्साहित हैं। मैं युवा हूं और मेरा भी एक सपना है। मैं भारत को मजबूत, स्वतंत्र, आत्मनिर्भर और मानवता की सेवा में दुनिया के राष्ट्रों में सबसे और सबसे आगे रहने का सपना देखता हूं।

मैं समर्पण, कड़ी मेहनत और हमारे लोगों के सामूहिक संकल्प के माध्यम से उस सपने को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध हूं। बता दें कि, राहुल गांधी इन दिनों लंदन में हैं और वहां पर वो 23 मई को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में ‘इंडिया एट 75’ पर बोलेंगे।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...