1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण,जानिए क्या है पूरा मामला?

राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में किया आत्मसमर्पण,जानिए क्या है पूरा मामला?

बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood Actor Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने चेक बाउंस केस (Cheque Bounce Case) में उनकी सजा के सिलसिले में समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव (Bollywood Actor Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को तिहाड़ जेल (Tihar Jail) अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया है। दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)  ने चेक बाउंस केस (Cheque Bounce Case) में उनकी सजा के सिलसिले में समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था। साथ ही उन्हें तिहाड़ जेल (Tihar Jail) में सरेंडर का आदेश दिया था।

पढ़ें :- बस सवालों से इतनी घबराहट? मोदी जी सच्चाई से ऐसा डरे, झूठ की शरण ले ली...पीएम के संबोधन पर राहुल गांधी का निशाना

जानें कब किया आत्मसमर्पण?

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, जेल के एक सूत्र ने बताया कि राजपाल यादव (Rajpal Yadav) ने आज गुरुवार को शाम 4 बजे जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर कर दिया। अब जेल अधिकारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करेंगे’। बता दें कि दिल्ली हाई कोर्ट (Delhi High Court)   ने बीते दिन बुधवार को राजपाल यादव (Rajpal Yadav)  को जेल अधिकारियों के सामने सरेंडर करने के लिए दी गई समय सीमा बढ़ाने से इनकार कर दिया था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...