1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Breaking- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हॉर्ट अटैक!, दिल्ली एम्स में भर्ती

Breaking- कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को आया हॉर्ट अटैक!, दिल्ली एम्स में भर्ती

उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार को मीडिया में हॉर्ट अटैक आने की खबर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए उनकी तबियत खराब हुई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव को बुधवार को मीडिया में हॉर्ट अटैक आने की खबर चल रही है। मिली जानकारी के अनुसार जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते हुए उनकी तबियत खराब हुई है। इसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) में भर्ती कराया गया है।

पढ़ें :- देश में जिस तरह से कोरोना फैला था, उसी तरह नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारी फैला दी : राहुल गांधी

पीआरओ ने कॉमेडियन को हार्ट अटैक होने की पुष्टि की

उनके भाई और पीआरओ ने कॉमेडियन को हार्ट अटैक होने की पुष्टि की है। राजू श्रीवास्तव को क्या हुआ? राजू श्रीवास्तव होटल के जिम में वर्कआउट कर रहे थे। वे ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कर रहे थे। तभी दौड़ते हुए उन्हें चेस्ट में पेन हुआ और वे नीचे गिर गए। इसके बाद राजू श्रीवास्तव को फौरन अस्पताल ले जाया गया। राजू के पीआरओ अजीत सक्सेना का कहना है कॉमेडियन पार्टी के कुछ बड़े नेताओं से मिलने के लिए दिल्ली में रुके हुए थे। सुबह जिम जा रहे थे, उसी दौरान उनको हार्ट अटैक आ गया। उन्होंने बताया कि राजू श्रीवास्तव की पल्स अब लौट आई है। जल्द उनका हेल्थ अपडेट दिया जाएगा।

कॉमेडियन को लेकर आई इस दुखद खबर से फैंस  परेशान

कॉमेडियन को लेकर सामने आई इस दुखद खबर ने फैंस को परेशान कर दिया है। फैंस राजू श्रीवास्तव के जल्द ठीक होने की दुआ कर रहे हैं।  राजू श्रीवास्तव मशहूर कॉमेडियन हैं। वे उत्तर प्रदेश फिल्म विकास परिषद के चेयरमैन भी हैं।

पढ़ें :- जयराम रमेश बोले- 'दक्षिण में साफ और उत्तर में हाफ हो जाएगी भाजपा', कमजोर वर्ग को हम बनाना चाहते हैं सशक्त

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...